फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak Lok Sabha seat, Jai Karan Mandothi nominated from SUCI, state committee member and farmer leader

रोहतक लोकसभा सीट: सयूसीआई से जय करण मांडोठी ने किया नामांकन, राज्य कमेटी के सदस्य एवं किसान नेता

Tue, 30 Apr 2024 02:03 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 30 Apr 2024 02:03 PM IST
सार

रोहतक लोकसभा सीट के लिए एसयूसीआई के राज्य कमेटी के सदस्य सेवानिवृत शिक्षक जय करण मांडोठी ने 6 पेज का आवेदन और 17 पेज का शपथ पत्र भर कर निर्वाचन अधिकारी को जमा कराया। इससे पूर्व दस्तावेजों की जांच की गई और जमानत राशि 25 हजार रुपये जमा कराई।

विज्ञापन
Rohtak Lok Sabha seat, Jai Karan Mandothi nominated from SUCI, state committee member and farmer leader
सेवानिवृत शिक्षक जय करण मांडोठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में लोकसभा चुनाव में नामांकन का खाता खुल गया है। एसयूसीआई के राज्य कमेटी के सदस्य सेवानिवृत शिक्षक जय करण मांडोठी ने मंगलवार को पहला आवेदन किया है। मंगलवार को लघु सचिवालय में  नजर आई। यहां बहादुरगढ़ सेक्टर 6 निवासी जय करण सेवानिवृत शिक्षक, एसयूसीआई के राज्य कमेटी के सदस्य एवं किसान नेता अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।

विज्ञापन


इसके साथ पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य सत्यवान, राज्य सचिव  एडवोकेट राजेंद्र सिंह, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनूप सिंह उनके साथ आए। यहां 6 पेज का आवेदन और 17 पेज का शपथ पत्र भर कर निर्वाचन अधिकारी को जमा कराया। इससे पूर्व दस्तावेजों की जांच की गई और जमानत राशि 25 हज़ार रुपये जमा कराई। निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने उनका आवेदन जमा किया। निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें चुनाव आयोग के नियमों की पालना करने व समय पर चुनावी खर्च का ब्यौरा देते रहने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed