फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: CIA staff accused of assaulting a paint mechanic, workers met SP, ASP will investigate

Rohtak: CIA स्टाफ पर हिरासत में लेकर पेंट मिस्त्री से मारपीट का आरोप लगाया, SP से मिले श्रमिक, ASP करेंगी जांच

Thu, 19 Oct 2023 12:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 19 Oct 2023 12:40 AM IST
सार

श्रमिकों ने एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सीआईए स्टाफ पर हिरासत में लेकर पेंट मिस्त्री से मारपीट का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Rohtak: CIA staff  accused of assaulting a paint mechanic, workers met SP, ASP will investigate
प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पुलिस द्वारा सेक्टर एक के पेंट मिस्त्री को अवैध हिरासत में रखकर मारपीट के मामले में बुधवार को श्रमिकों ने एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही एसपी को मांग पत्र देकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच एएसपी मेधा भूषण को सौंपी है।

विज्ञापन


भवन निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) की ब्लॉक कमेटी के सचिव शैलेंद्र ने बताया कि सुबह श्रमिक मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। वहां से हाथों बैनर व झंडे लेकर लघुसचिवालय पहुंचे और एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद और सीटू जिला उपप्रधान सतबीर पाकसमा ने आरोप लगाया कि कि पेंट मिस्त्री रामअवध सेक्टर एक के हाउसिंग बोर्ड में पिछले 10 दिन से पुताई का काम कर रहा था। 12 अक्टूबर को मकान मालिक ने घर से चांदी के कीमती सामान और नकदी समेत डेढ़ लाख रुपए चोरी का आरोप लगाकर कार्यरत मिस्त्री रामअवध से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त मकान मालिक ने इसकी शिकायत अर्बन स्टेट थाना में भी की। 15 अक्टूबर को पुलिस ने पूछताछ के बाद मिस्त्री रामअवध को छोड़ दिया, लेकिन अगले दिन 16 अक्टूबर को सीआईए स्टाफ में कार्यरत एक एएसआई ने मिस्त्री और उसके बेटे दोनों को घर से उठा लिया और खेड़ी साध स्थित एवीटी स्टाफ में ले गए। जहां पर दोनों पिता पुत्र को पीटा गया।


वहीं, ब्लॉक प्रधान संजीव सिंह और सह सचिव श्यामसुंदर में कहा कि आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की तो यूनियन बड़े आंदोलन को मजबूर होगी। प्रदर्शन का संचालन ब्लॉक सचिव शैलेंद्र ने किया। इस दौरान एडवोकेट अतर सिंह हुड्डा, जितेंद्र, किशोर, परशुराम, पीड़ित मिस्त्री रामअवध, अरविंद, विपिन, राम सकल, जोगेंद्र, महेश, धर्मदास, रमेशचंद्र प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed