{"_id":"659ae81d2a3b3268b8059316","slug":"rohtak-cia-arrested-a-accused-from-a-town-adjacent-to-the-pakistan-border-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पाक सीमा से सटे कस्बे से पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, लूट के मामले में वांछित था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: पाक सीमा से सटे कस्बे से पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, लूट के मामले में वांछित था आरोपी
Sun, 07 Jan 2024 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:36 PM IST
सार
आरोपी तुशांत उर्फ सूरज बीकानेर जिले के कस्बे बज्जू तेजपुरा का रहने वाला है। आरोपी 152डी पर दिल्ली के व्यापारी से हुई लूट के मामले में वांछित था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पांच हजार के इनामी तुशांत उर्फ सूरज को रोहतक सीआईए प्रथम ने 152 डी पर सात माह पहले हुई लूट की वारदात के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पाकिस्तान की सीमा से सटे बीकानेर जिले के कस्बे बज्जू तेजपुरा का रहने वाला है। रविवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
सीआईए प्रथम प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर आठ निवासी सुरेंद्र सिंह बारदाना व्यापारी हैं। साथ ही भिवानी व दादरी में माल सप्लाई का काम करते हैं। 18 जून को सुरेंद्र भिवानी से 2.25 लाख रुपये की पेमेंट लेकर दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन
शाम करीब 3:55 बजे सुरेन्द्र जब भिवानी की तरफ 152डी के गोल चक्कर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही पिकअप ने कार को टक्कर मारी। पिकअप डाले से उतरे एक युवक ने कार पर अधांधुध फायरिंग कर दी। इसके बाद कार का शीशा तोड़कर बैग उठाकर ले गए। बैग में दो लाख 25 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
सीआईए प्रथम ने मामले की जांच करते हुए पांच आरोपियों को काबू किया था, जिनसे पूछताछ में पता चला कि वारदात में तुशांत उर्फ सूरज निवासी बज्जू तेजपुरा, जिला बीकानेर राजस्थान का भी हाथ है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ चोरी व अन्य धाराओं के तहत 13 केस राजस्थान में दर्ज हैं।