फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohit tops the science fair group and Sagar tops the story writing team

Rohtak News: विज्ञान मेला समूह में रोहित और कहानी लेखन में सागर अव्वल

Fri, 07 Nov 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 07 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rohit tops the science fair group and Sagar tops the story writing team
30-एमडीयू के टैगोर सभागार में जिला स्तरीय युवा महोत्सव के दौरान प्रात: काल में विज्ञान मेले का
रोहतक। जिलास्तरीय युवा महोत्सव के पहले दिन विज्ञान मेला समूह में एमडीयू के रोहित ने प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही एमडीयू की स्नेहा, खुशी, पराक्रम, स्मृति की टीम ने दूसरा व राजकीय आईटीआई रोहतक से टीनू, यशकांत और दीपांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कहानी लेखन में बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के सागर प्रथम, एमडीयू की निकिता दूसरे व सौरव तीसरे स्थान पर रहे। एमडीयू के टैगोर सभागार में जिला प्रशासन व युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग की ओर से जिला युवा महोत्सव-2025 वीरवार को शुरू हुआ।
विज्ञापन

पांच विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन समूह लोक गायन व समूह लोक नृत्य की प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काव्य लेखन में एमडीयू के आशीष प्रथम
पहले दिन काव्य लेखन में एमडीयू के आशीष प्रथम, राजकीय आईटीआई हसनगढ़ की चंचल दूसरे व स्वामी नित्यानंद पब्लिक स्कूल के साहिल दूसरे स्थान पर
आज ये होंगे कार्यक्रम
युवा महोत्सव के को ऑर्डिनेटर प्रवीण देशवाल ने बताया कि वीरवार को भी विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता होगी। इसमें समूह लोक गायन, समूह लोक नृत्य, चित्रकारी, एकल वाद्य संगीत व समूह वाद्य संगीत प्रतियोगिताएं होगी। उन्होंने बताया कि सभी 10 विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा राज्य युवा महोत्सव पंचकूला में में भाग लेने जाएंगे।

30-एमडीयू के टैगोर सभागार में जिला स्तरीय युवा महोत्सव के दौरान प्रात: काल में विज्ञान मेले का

30-एमडीयू के टैगोर सभागार में जिला स्तरीय युवा महोत्सव के दौरान प्रात: काल में विज्ञान मेले का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed