फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohit Shah of Bihar finished first in the 5,000-meter race, clocking 20 minutes and 58 seconds.

Rohtak News: बिहार के रोहित शाह 20 मिनट 58 सेकेंड में पांच हजार मीटर दौड़ लगाकर रहे प्रथम

Thu, 05 Feb 2026 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 05 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Rohit Shah of Bihar finished first in the 5,000-meter race, clocking 20 minutes and 58 seconds.
28-एमडीयू में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स भारत चैंपियनशिप की 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में स्पेशल ओलंपिक्स भारत की ओर से आयोजित एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप के तहत बुधवार को ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 5000 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बाकी इवेंट्स के फाइनल 5 और 6 फरवरी को होंगे।



एम1 डिवीजन की 5000 मीटर दौड़ बिहार के रोहित शाह ने 20 मिनट 57 सेकेंड 59 विपल में पूरी कर प्रथम, महाराष्ट्र के बाबू ने 23 मिनट 28 सेकेंड व 31 विपल में दूसरा व दिल्ली के जगमोहन सिंह 23 मिनट 15 सेकेंड व 34 विपल में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। महाराष्ट्र के विजयकांत जाधव ने 26 मिनट 56 सेकेंड व 10 विपल में दौड़ पूरी कर चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अक्षय शर्मा 35 मिनट 15 सेकेंड 78 विपल के साथ पांचवें स्थान पर रहे। इवेंट कोऑर्डिनेटर प्रो. राजकुमार ने बताया कि एमडीयू परिसर में आयोजित यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता पूरे जोश एवं उत्साह से संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्पेशल ओलंपिक्स भारत के माध्यम से दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है और इस तरह के आयोजन समाज में खेल और समावेशन की भावना को मजबूत करते हैं।

28-एमडीयू में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स भारत चैंपियनशिप की 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर

28-एमडीयू में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स भारत चैंपियनशिप की 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed