{"_id":"696018e8308e09f42b0b1732","slug":"rohit-and-kartik-won-bronze-medals-in-the-wrestling-competition-rohtak-news-c-17-roh1020-790684-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कुश्ती प्रतियोगिता में रोहित व कार्तिक ने कांस्य पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कुश्ती प्रतियोगिता में रोहित व कार्तिक ने कांस्य पदक जीता
Fri, 09 Jan 2026 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय सांपला के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसमें महाविद्यालय के बीए अंतिम वर्ष के छात्र रोहित व बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र कार्तिक ने कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली में आयोजित की जा रही है।
दोनों ही खिलाड़ी राजकीय महाविद्यालय सांपला के खेल प्रभारी और सहायक प्रोफेसर डॉ. जयपाल के मार्गदर्शन में तैयारी कर रहे हैं। रोहित और कार्तिक ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त कुश्ती अकादमी के प्रशिक्षु हैं जहां वे द्रोणाचार्य अवाॅर्डी रामफल मान, कोच डॉ. संजीत मलिक और कोच मनोज की देखरेख में कुश्ती की बारीकियां सीख रहे हैं।
राजकीय महाविद्यालय सांपला के प्राचार्य डॉ. परम भूषण आर्य ने दोनों छात्रों को बधाई दी। प्राचार्य ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाएंगे। कॉलेज स्टाफ और खेल प्रेमियों ने भी विजेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।