फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Robin alias Boxer arrested for firing on Manjeet, a youth of Sheetal Nagar

शीतल नगर के युवक मंजीत पर फायरिंग का आरोपी रॉबिन उर्फ बॉक्सर गिरफ्तार

Tue, 26 Jul 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Robin alias Boxer arrested for firing on Manjeet, a youth of Sheetal Nagar
रोहतक। पुलिस ने शीतल नगर में युवक मंजीत पर जानलेवा हमले के आरोपी रॉबिन उर्फ बॉक्सर को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए प्रथम ने सोमवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में पुलिस ने खुलासा किया है कि रॉबिन को शक है कि उसके भाई की हत्या के आरोपियों की मंजीत ने सहायता की थी।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम प्रभारी एसआई अनेश ने बताया कि गांव मायना हाल में शीतल नगर निवासी मंजीत ने शिकायत दी थी कि पिछले माह जब वह झज्जर रोड पर जलघर के बाहर खड़ा तो उसे दो युवकों ने गोली मार दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच की। पुलिस जांच में पता चला कि मंजीत की आकाश उर्फ गिट्टी के साथ अच्छी दोस्ती थी। जनवरी 2022 में आकाश उर्फ गिट्टी को रोबिन के भाई की हत्या के केस में आरोपी बनाया गया था। आकाश उर्फ गिट्टी से मंजीत की दोस्ती के कारण रोबिन मंजीत से रंजिश रखने लगा। 16 जून को मंजीत के दोस्त नैतिक ने मंजीत से लिए हुए पैसे वापस देने के लिए झज्जर रोड पर स्थित पानी की डिग्गी पर बुलाया। मंजीत नैतिक के साथ वहां बैठकर बातचीत कर रहा था। रंजिश के चलते तभी रोबिन अपने अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया। रोबिन व उसके साथी ने अपने साथ लिए हुए पिस्तौल से मंजीत के ऊपर फायरिंग कर दी। गोली मंजीत के बायें कंधे पर लगी। मंजीत ने भागकर अपनी जान बचाई। रोबिन मंजीत के पीछे भागकर दोबारा गोली चलाने का प्रयास करने लगा, लेकिन पिस्तौल नहीं चली। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गए। सीआईए की टीम ने रविवार को आरोपी रोबिन उर्फ बॉक्सर को जलेबी चौक से गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल दो आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed