{"_id":"6320d1cfde090124e120cf82","slug":"roadways-union-came-forward-to-arrest-the-other-accused-rohtakcity-news-rtk6579410150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे आई रोडवेज यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे आई रोडवेज यूनियन
विज्ञापन
रोहतक। बस स्टैंड से सवारियों को बैठाने को लेकर गत शनिवार को रोडवेज कर्मियों के साथ हुई मारपीट में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण रोडवेज यूनियन के सदस्य मंगलवार को अर्बन स्टेट थाना में पहुंचे। हालांकि इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अन्य किसी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। थाना प्रभारी सुरेश सिंह के अनुसार घटना के बाद परिचालक संदीप बयान दर्ज करवाने की हालत में नहीं था। चालक प्रदीप के बयानों के आधार पर निजी बस संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को परिचालक के साथ रोडवेज के अन्य कर्मचारी भी थाना में आए थे। अगर परिचालक संदीप ऐसी कोई लिखित शिकायत देता है तो जांच पड़ताल के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान राजेश पंघाल, सुरेश नेहरा, सुमेश कुंडू, जोगेंद्र मलिक व अन्य मौजूद रहे।
यह था मामला -
पुलिस के मुताबिक बराही निवासी प्रदीप ने दी शिकायत में बताया कि वह बस डिपो बहादुरगढ़ में बतौर चालक कार्यरत है। शनिवार को परिचालक संदीप के साथ बस लेकर हिसार से बहादुरगढ़ जा रहा था। शनिवार को दोपहर करीब 12.20 बजे शीला बाईपास ओवरब्रिज के ऊपर एक तेज गति कार ने ओवरटेक करके बस के आगे खड़ी कर दी। बस के रुकते ही कार सवार भगवतीपुर निवासी मंजीत व अन्य युवकों ने बस में चढ़कर परिचालक संदीप को सवारी बैठाने को लेकर बहस करने लगे और डंडों से पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देकर सभी युवक गाड़ी मे बैठकर दिल्ली बाईपास की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
वर्जन -
रोडवेज कर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को कुछ रोडवेजकर्मी मिलने के लिए पुलिस स्टेशन आए थे। अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है तो जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- निरीक्षक सुरेश कुमार, एसएचओ, अर्बन स्टेट थाना