फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways service from Meham to Chandigarh started again

फिर शुरू हुई महम से चंडीगढ़ तक की रोडवेज सेवा

Tue, 15 Feb 2022 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Roadways service from Meham to Chandigarh started again
रोडवेज डिपो पर खड़ी बसें। फाइल
महम। महम से चंडीगढ़ के लिए सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना काल के दौरान बंद की गई चंडीगढ़ तक की बस सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। पहली बस सुबह सवा चार बजे भिवानी बस स्टैंड से रवाना होगी। चंडीगढ़ तक का 350 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन

महम के बस अड्डा इंचार्ज रमेश कुमार ठकराल ने बताया कि बस महम से सुबह 4.15 बजे महम के भिवानी बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए चलेगी। उसके बाद पांच बजे यहां से चंडीगढ़ के लिए बस चलेगी। वहां तक का सफर करीब साढे़ चार घंटे में पूरा करेगी। भिवानी से चलकर आने वाली बस पौने 6 बजे यहां से गुजरेगी। इस तरह सुबह सवा चार बजे के बाद बसों का चंडीगढ़ के लिए जाने क्रम जारी रहेगा। ये सभी बसें महम से गोहाना तक लोकल बस के अनुसार सभी गांवों के बस स्टॉप से सवारियां लेंगी। जिसमें खेड़ी महम, निंदाना, बैंसी, लाखन माजरा, चीड़ी, कथूरा, भंडेरी, आहुलाना होते हुए गोहाना बस स्टैंड पहुंचेगी। उसके बाद ये बसें सिर्फ चुनिंदा स्टॉप पर ही रुकेंगी। जिसमें इसराना, पानीपत, करनाल, तरावड़ी निलोखेड़ी, पीपली, शाहाबाद, अंबाला, डेरा बस्सी, जिरकपुर होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। 350 रुपये चंडीगढ़ तक का किराया होगा। गौरतलब है कि करीब दो साल से कोरोना के कारण ये बस सेवा बंद कर दी गई थी। यहां से चंडीगढ़ जाने वाली सवारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फिर से शुरू की गई है। इस कारण सवारियों को काफी परेशानी होती थी। खासतौर से नौकरी पेशा लोगों को जो चंडीगढ़ आदि स्थानों से क्षेत्र में काम के लिए आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed