फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways passengers' problems increased due to the state-level program.

Rohtak News: राज्यस्तरीय कार्यक्रम के चलते रोडवेज यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Sat, 04 Oct 2025 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Roadways passengers' problems increased due to the state-level program.
02 नया बस स्टैंड पर शुक्रवार को बसों की कमी होने से दोपहर 12 बजे खाली पड़े बूथ। संवाद
रोहतक। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के चलते शुक्रवार को रोडवेज यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महम, हिसार, जींद और सोनीपत मार्ग पर यात्रियों को 30 से 60 मिनट तक रोडवेज बसें नसीब नहीं हुईं। लंबे इंतजार के बाद भी दो बसों की सवारियों को एक बस में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

बस स्टैंड से विभिन्न मार्गों पर बसों की आवाजाही कम होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। यात्रियों ने बताया कि रोडवेज बसों की कमी के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

कई यात्रियों ने रोडवेज विभाग की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विभाग को पहले से ही इसकी व्यवस्था करनी चाहिए थी। रोडवेज की ओर से कुरुक्षेत्र और रोहतक आईएमटी में 68 रोडवेज बसें भेजी गईं जिससे सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक यात्रियों की मुसीबत बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दो राज्यस्तरीय कार्यक्रम होने के चलते बसों की आवाजाही प्रभावित हुई है। हालांकि उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाने की बात कही। सुबह 11:54 बजे जींद बूथ पर खड़े प्रवीन ने बताया कि बीते 20 मिनट से कोई रोडवेज बस नहीं मिली है। जो बस संचालित हो रही है उनमें यात्रियों की संख्या अधिक है। निजी बसें भी चल रही हैं लेकिन ये पास होने के बाद भी किराया वसूलते हैं।

-------
वर्जन
बस स्टैंड के लगभग सभी बूथों पर यात्रियों की संख्या सामान्य रही। जिस बूथ पर यात्रियों की संख्या अधिक थी वहां निरंतर बसों का संचालन किया गया। किसी भी यात्री की ओर से परेशानी की शिकायत नहीं मिली। -हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed