फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways employees stage protest; warn of strike on September 5.

Rohtak News: रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, 5 सितंबर को हड़ताल की चेतावनी

Fri, 14 Aug 2026 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 14 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees stage protest; warn of strike on September 5.
04 बस अड्डा परिसर में प्रदर्शन करते हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के सदस्य। स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने वीरवार को डिपो में रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने महाप्रबंधक को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। करीब 60 चालक और परिचालक इस प्रदर्शन में शामिल थे। रोडवेज कर्मचारी 5 सितंबर को प्रदेशभर में सांकेतिक हड़ताल करेंगे।
कर्मचारियों ने दोपहर 12:17 बजे कर्मशाला से प्रदर्शन शुरू किया। वे काउंटरों से होते हुए पूछताछ केंद्र पहुंचे जहां नेताओं ने भाषण दिया। वक्ताओं ने बताया कि 25 जुलाई को परिवहन मंत्री ने आवास घेराव के समय बैठक का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

15 दिन में बैठक बुलाने का पत्र जारी नहीं हुआ जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। प्रदर्शन के दौरान मंत्री अनिल विज और भाजपा सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए गए। यह प्रदर्शन सुरेश नेहरा, संदीप सिंघवा, सुमेश कुंडू, जोगिंदर ढुल और मंजीत करोर की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
मोर्चे की प्रमुख मांगों में चालकों व परिचालकों का पे-ग्रेड बढ़ाना शामिल हैं। लिपिकों की तर्ज पर तीन वेतन वृद्धि और जोखिम भत्ता देने की मांग है। स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित कर पदोन्नति देना भी एक मुख्य मांग है। 2016 में भर्ती चालकों और 2018 में भर्ती कर्मशाला कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की गई। कौशल रोजगार निगम के माध्यम से आए सभी कर्मचारियों को भी पक्का करने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed