{"_id":"6707766fef6555120b0d3e1a","slug":"road-accident-in-rohtak-bike-collides-with-nilgai-young-man-dies-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में सड़क हादसा: नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत; कंसाला से गांव लौट रहा था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में सड़क हादसा: नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत; कंसाला से गांव लौट रहा था मृतक
Thu, 10 Oct 2024 12:09 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:09 PM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने नरेंद्र की पहचान उसके दस्तावेजों के आधार पर की और परिजनों को सूचित किया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
बाइक
- फोटो : संवाद
विस्तार
विज्ञापन
रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र के मोर खेती मोड़ पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आई नीलगाय से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रुड़की निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है, जो कंसाला से अपने गांव लौट रहा था।
आईएमटी थाना पुलिस के अनुसार, नरेंद्र बाइक से मोर खेती मोड़ पर पहुंचा ही था कि अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे उसकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में नरेंद्र के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने नरेंद्र की पहचान उसके दस्तावेजों के आधार पर की और परिजनों को सूचित किया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन