फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Risk of diarrhea due to contaminated drinking water, number of stomach ache patients increases

Rohtak News: दूषित पेयजल से डायरिया का खतरा, पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी

Wed, 18 Sep 2024 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Risk of diarrhea due to contaminated drinking water, number of stomach ache patients increases
18सीटीके11..जसवीर कॉलोनी में हो रही दू​षित जल की सप्लाई। संवाद
रोहतक। दूषित पेयजल की समस्या शहर की बड़ी समस्याओं में से एक है। लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराना जनस्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन गया है। विभाग की ओर से शिविर लगाने व लाइन जांचने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शहर की जसबीर कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, तिलक नगर समेत अनेक कॉलोनियों व मोहल्लों में दूषित पानी की सप्लाई से आमजन खासा परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पानी की सप्लाई रोजाना हो रही है। पानी साफ नहीं है। कई बार दुर्गंध वाला पानी आता है। इस कारण पानी या तो टंकी में न चढ़ाकर नाली में बहाना पड़ता है या फिर मोटर बंद करनी पड़ती है। इधर, जनस्वास्थ्य विभाग ने दूषित पेयजल संबंधी शिकायत नहीं आने का दावा किया है।
विज्ञापन



इन मोहल्लों है दूषित पेयजल की समस्या
जसबीर कॉलोनी, तिलक नगर, लक्ष्मी नगर, पहाड़ा मोहल्ला, सलारा मोहल्ला, बाबरा मोहल्ला, अमृत कॉलोनी, राजेंद्र कॉलोनी, शिव कॉलोनी, शास्त्री नगर, रैनकपुरा में दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी साफ नहीं आता है। सप्लाई तो रोज आ रही है। बीते माह जल सप्लाई की भी समय रही लेकिन कभी सप्लाई की संबंधी समस्या नहीं है।
-सीमा, जसबीर कॉलोनी


अभी तो दोपहर में भी मोटर लगाएं तो पानी आ जाएगा। सप्लाई में कोई समस्या नहीं है। बीच-बीच में दूषित पानी समस्या रहती है। खासकर सप्लाई पानी की शुरुआत के दस मिनट तक पानी दूषित आता है।
-आशिया, जसबीर कॉलोनी


पीने के लिए कैंपर का पानी मंगा रहे हैं। घर में आरओ होने के बावजूद दूषित जल आने के कारण बेकार में माह का 1000 रुपये खर्च कर रहे हैं।
-ज्योति, जसबीर कॉलोनी

हमारे ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर समस्याओं को समाधान कराया जाता है। कोई शिकायत आएगी तो पूरी गंभीरता से लिया जाएगा और उसका जल्द से जल्द निदान कराया जाएगा।

-तरुण गर्ग, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।

18सीटीके11..जसवीर कॉलोनी में हो रही दूषित जल की सप्लाई। संवाद

18सीटीके11..जसवीर कॉलोनी में हो रही दूषित जल की सप्लाई। संवाद

18सीटीके11..जसवीर कॉलोनी में हो रही दूषित जल की सप्लाई। संवाद

18सीटीके11..जसवीर कॉलोनी में हो रही दूषित जल की सप्लाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed