फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rise in patients with cold and flu in hospitals due to changing weather.

Rohtak News: बदलते मौसम के कारण अस्पतालों में बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज

Sat, 20 Jun 2026 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Rise in patients with cold and flu in hospitals due to changing weather.
बच्चे की जांच करते डॉक्टर संवाद
सांपला। क्षेत्र में मौसम के लगातार बदलने का असर लोगों की सेहत पर दिखना शुरू हो चुका है। सरकारी और निजी अस्पतालों में सर्दी-जुकाम, वायरल और सांस से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा व एलर्जी के मरीजों पर पड़ रहा है। हवा में बढ़ते प्रदूषण और धूल के कणों के कारण सांस लेने में तकलीफ, खांसी, गले में खराश और सीने में जकड़न जैसी शिकायतें भी आम हो गई हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक शर्मा ने कहा तापमान में उतार-चढ़ाव और ठंडी-गर्म हवा के संपर्क में आने से मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। बदलते मौसम में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इस दौरान सांस और एलर्जी से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed