फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Review of preparations for the rally, cursing the government

Rohtak News: रैली की तैयारियों की समीक्षा, सरकार को कोसा

Fri, 26 May 2023 03:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 03:12 AM IST
विज्ञापन
Review of preparations for the rally, cursing the government
रोहतक। संत कबीर जयंती पर चार जून को रोहतक के ओल्ड आईटीआई मैदान में होने वाली राज्यस्तरीय रैली की तैयारियों को लेकर राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने समीक्षा बैठक की। बैठक का आयोजन डी-पार्क स्थित आवास पर हुआ। दीपेंद्र ने कहा कि सरकार बहरी ही नहीं, गूंगी भी है। यूपीए सरकार के समय हजारों करोड़ रुपये की लागत का मंजूरशुदा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दूसरे राज्य में चला गया और सरकार कुछ नहीं बोली। इसी प्रकार, गोहाना से रेल कोच फैक्टरी दूसरे राज्य में चली गई, सरकार यहां भी चुप रही। बाढ़सा एम्स परिसर में मंजूर कराए गए राष्ट्रीय महत्व के कई बड़े संस्थानों को आगे बढ़ाने का पैसा दूसरी जगहों पर चला गया, सरकार मौन रही। हरियाणा का एकमात्र दूरदर्शन केंद्र हिसार हमेशा के लिए बंद हो गया। सरकार इस पर भी कुछ नहीं बोली। देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ी बेटियां दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से तपती गर्मी में सड़कों पर इंसाफ मांग रही हैं। सरकार इनके समर्थन में भी एक शब्द नहीं बोल पा रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा का पूरा पर्चा आउट हो जाता है। पर्ची की बात करने वाली सरकार पर्चा आउट मामले में स्थिति स्पष्ट करे। पेपर लीक का सिलसिला थम नहीं रहा है। नौकरियों में अन्य राज्य के उम्मीदवारों को सामाजिक आर्थिक अंक देकर मूल नागरिकों के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, विधायक शकुंतला खटक, विधायक बीबी बतरा, प्रो. वीरेंद्र सिंह, जयदीप धनखड़, सतीश भांडु, लक्ष्मी, राम सिंह सोलंकी, जिला पार्षद रवि इंदौरा, निगम पार्षद अनिल नागर, निगम पार्षद सुरेंदर नायर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed