फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Retired Inspector of Delhi Crime Branch to appear in court

दिल्ली क्राइम ब्रांच के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर अदालत में होंगे पेश

Wed, 20 Oct 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Retired Inspector of Delhi Crime Branch to appear in court
शहर में 1997 में सिलसिलेवार हुए बम धमाकों के बारे में आरोपी अब्दुल करीम टुंडा ने मंगलवार को गाजियाबाद की डासना जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हाजिरी लगाई। पुलिस तीन स्थानीय गवाहों को अब तक अदालत में पेश नहीं कर सकी। अदालत ने न केवल दोबारा समन जारी किए हैं, बल्कि दिल्ली क्राइम ब्रांच के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर दत्ताराम को भी नोटिस जारी कर अदालत में बुलाया है। अब मामले की 22 नवंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील एडवोकेट पुनीत वर्मा ने बताया कि करीब 25 साल पहले पुरानी सब्जी मंडी में फड़ी पर अचानक धमाका हुआ था। इसमें तीन-चार लोग घायल हो गए थे। थोड़ी देर बाद किला रोड बाजार में रेहड़ी पर धमाका हुआ। सिलसिलेवार बम धमाकों से शहर में सनसनी फैल गई। उस समय दिल्ली व सोनीपत में भी धमाके हुए थे। मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के एक युवक को काबू किया था। उसने बताया था कि धमाकों के पीछे अब्दुल करीम टुंडा है। उस समय टुंडा पाकिस्तान के कराची शहर में रह रहा था। वर्ष 2015 में जब टुंडा नेपाल बॉर्डर के रास्ते देश में आ रहा था, तब उसे बॉर्डर पर दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली पुलिस से रोहतक पुलिस ने टुंडा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। तभी से अदालत में केस की सुनवाई चल रही है। अब अदालत दिल्ली क्राइम ब्रांच में शामिल रहे इंस्पेक्टर से यह जानना चाहती है कि उस समय रोहतक में हुए बम धमाकों के बारे में आरोपी ने क्या बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed