{"_id":"653d56dbabdf0838520bcc24","slug":"retired-employees-will-participate-enthusiastically-in-the-rally-to-be-held-at-ramlila-maidan-on-3rd-november-rohtak-news-c-17-roh1020-281925-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 3 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली में बढ़चढ़कर भाग लेंगे रिटायर्ड कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 3 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली में बढ़चढ़कर भाग लेंगे रिटायर्ड कर्मचारी
Sun, 29 Oct 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। 3 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली में रिटायर्ड कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। शनिवार को कर्मचारी भवन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रामनिवास सैनी ने की।
जिला सचिव ओमप्रकाश कादयान ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लटकाए जाने से कर्मचारियों और पेंशनर्स में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार कर्मचारियों, पेंशनर्स, मजदूर, किसान और युवा तबकों की उपेक्षा कर रही है और अपने चहेते पूंजीपतियों पर देश की दौलत लुटा रही है। संघ के नेता रणबीर सिंह दहिया और खेमचन्द ने बताया कि प्रत्येक खण्ड से दिल्ली जाने वाले पेंशनर्स की सूची बनाई जा रही है। आक्रोश और उत्साह को देखते हुए बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने की संभावना है।
रैली में पेंशनर्स के अन्य मुद्दों की चर्चा करते हुए बताया गया कि 65, 70, 75 वर्ष की आयु होने पर 5, 10 व 15 प्रतिशत पेंशन बढ़ाना, मेडिकल भत्ता 3000 रुपये मासिक करना, कम्युटेशन राशि की कटौती 10 वर्ष में करना, बुजुर्गों के लिए रेलवे और हवाई यात्रा में पहले की तरह छूट बहाल करना, परिवार पेंशन लेने वालों को भी एलटीसी देना, पेंशन को करमुक्त आय की बनाना आदि मांगे शामिल हैं।