फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Results dropped by three percent from last year, with 7,796 students passing out of 9,156.

Rohtak News: पिछले साल से तीन फीसदी गिरा परिणाम, 9156 में से 7796 विद्यार्थी पास

Wed, 13 May 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Results dropped by three percent from last year, with 7,796 students passing out of 9,156.
32-रोहतक वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं कक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जश्न मनातीं छा
फिसल गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं का परिणाम जारी किया तो रोहतक का पास प्रतिशत 3.01 नीचे आ गया। कंपार्टमेंट और फेल होने वाले छात्रों की संख्या भी बढ़ी है। इस बार 1006 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है व 354 फेल हुए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में जिले का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में तीन फीसदी गिरा है। मार्च 2026 की बोर्ड परीक्षा में जिले का पास प्रतिशत 85.15 प्रतिशत आया है। मार्च 2025 में यह आंकड़ा 88.16 प्रतिशत था। इस बार जिले के 9156 में से 7796 विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस बार जिले के 1006 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है जबकि 354 छात्र फेल हो गए हैं। पिछले साल फेल होने वाले छात्रों की संख्या सिर्फ 173 थी यानि इस बार फेल छात्र दोगुने से ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रिजल्ट गिरने के कारणों का विश्लेषण किया जा रहा है। कुछ स्कूलों में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों में कमजोर प्रदर्शन सामने आया है। स्कूल प्राचार्यों से परिणाम को लेकर भी रिपोर्ट मांगी जाएगी।

----------
जिले के विद्यार्थियों का परिणाम
वर्ष : कुल : पास : कंपार्टमेंट : फेल : प्रतिशत
मार्च 2024 : 8489 : 7109 : 1127 : -- : 83.74
मार्च 2025 : 6947 : 6166 : 608 : 173 : 88.16
मार्च 2026 : 9156 : 7796 : 1006 : 354 : 85.15
----------
120 प्राइवेट परीक्षार्थियों में से 52 फेल
बोर्ड के अनुसार, स्कूल न जाने वाले विद्यार्थियों का परिणाम भी पिछले वर्ष की अपेक्षा कमजोर रहा है। इस बार जिले में 120 प्राइवेट परीक्षार्थियों में 68 ही पास सुए हैं जबकि 52 फेल रहे हैं। यह परिणाम 56.57 प्रतिशत रहा। वर्ष 2025 के परीक्षा परिणाम में 221 प्राइवेट परीक्षार्थियों 136 पास रहे थे जबकि 85 फेल हुए थे। प्रतिशत परिणाम भी 61.54 प्रतिशत रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed