{"_id":"66ca6d9902d5701ade069ae7","slug":"removed-banners-and-posters-regarding-code-of-conduct-rohtak-news-c-17-roh1019-490185-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आचार संहिता को लेकर हटाए बैनर-पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आचार संहिता को लेकर हटाए बैनर-पोस्टर
विज्ञापन
सांपला। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद कस्बे से नगरपालिका की तरफ से सड़क व गलियों में लगे पोस्टर और बैनर उतारे जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि सभी बैनर और पोस्टर कस्बे से हटा दिए गए हैं। कुछ दिन पहले ही राजनीतिक दलों के पोस्टर और बैनर काफी संख्या में लगे हुए थे। नगरपालिका का कहना है कि एक टीम का गठन किया गया। इसमें एक ट्रैक्टर-ट्राॅली और 7 कर्मचारी शामिल किए। इस टीम ने कस्बे के हर मोहल्ले में पहुंचकर पोस्टर हटाए हैं।
करीब दो ट्राॅली बैनर उतारे गए
आचार संहिता से पहले कस्बे के अलग-अलग हिस्सों में काफी संख्या में पोस्टर और बैनर लगे थे। नपा कर्मचारियों ने करीब दो ट्राॅली पोस्टर-बैनर उतारे हैं। नगर पालिका सचिव नरेंद्र कुमार का कहना कि आचार संहिता लगते ही कर्मचारियों की एक विशेष टीम बनाकर मुख्य सड़कों से लेकर वार्डों के एरिया से बैनर और पोस्टर हटा दिए गए हैं।