फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Relief to passengers... one ticket counter will be added

Rohtak News: यात्रियों को राहत... एक टिकट काउंटर बढ़ेगा

Thu, 31 Oct 2024 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Relief to passengers... one ticket counter will be added
30सीटीके19..रेलवे स्टेशन पर टिकट करने के लिए लगी लाइन। संवाद
रोहतक। टिकट बुक करवाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है, रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब टिकट बुकिंग के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड की समय-सीमा 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी गई है। यह नया नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू होगा। यानी अब 60 दिन से पहले टिकट की बुकिंग नहीं हो सकेगी। वहीं अब भीड़ को देखते हुए रेलवे ने टिकट काउंटर पर एक काउंटर और बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे छठ पूजा पर घर जाने वाले पूर्वांचलवासियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के मुताबिक अब यात्रा से महज 60 दिन पहले ही टिकट बुक किया जा सकेगा। अब तक रेलवे यात्रियों को 120 दिन पहले से टिकट बुक करने की सुविधा देता था। रेलवे की यह नई व्यवस्था 1 नवंबर 2024 से लागू होने जा रही है। हालांकि, 31 अक्टूबर तक टिकटों की बुकिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी ट्रेनों के टिकटों बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट, एप के अलावा रेलवे के बुकिंग काउंटर से होती है। पहले ट्रेन टिकटों से जुड़े 120 के इस विंडो को यात्रियों की सहूलियत के हिसाब से तय किया गया था ताकि वो एडवांस में अपना टिकट बुक करवा सके, लेकिन ट्रेन रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस विंडो को 120 दिनों से 60 दिन कर दिया है। रेलवे ने यह भी साफ किया कि विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिन पहले तक ट्रेन टिकट एडवांस में बुक करने से जुड़े नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

----
आईआरसीटीसी ने रिजर्वेशन की समय सीमा 60 दिन कर दी है। इस नियम का पालन किया जाएगा। अभी स्थिति सामान्य है, अगर भीड़ बढ़ती है, तो टिकट काउंटर बढ़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed