{"_id":"65d4e708df930adb490f211c","slug":"reflection-of-light-lenses-mirrors-must-read-flemings-laws-rohtak-news-c-17-roh1019-364482-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रकाश का परावर्तन, लैंस, दर्पण फ्लेमिंग के नियम अवश्य पढ़कर जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रकाश का परावर्तन, लैंस, दर्पण फ्लेमिंग के नियम अवश्य पढ़कर जाएं
Wed, 21 Feb 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
20सीटीके13..कुलदीप पंघाल। संवाद
रोहतक। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की परीक्षाएं शुरू होने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, विद्यार्थियों का चिंतन बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण कठिन विषय की परीक्षा के लिए तैयारी करना है। हमारी टीम की ओर से चलाए गए अभियान परीक्षार्थियों को सलाह के तहत विशेषज्ञों ने बताया कि विज्ञान विषय की तैयारी करते समय न्यूमेरिकल व रासायनिक प्रश्नों का लिखित में अभ्यास और पिछले पांच से सात वर्ष पुराने बोर्ड के प्रश्न पत्रों को हल करें। प्रति वर्ष लगातार आने वाले प्रश्नों पर छात्र एक बार अवश्य नजर डालें।
बॉक्स :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भौतिक विज्ञान विषय अध्यापिका पूजा रानी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के सभी सेट में अधिकतर प्रश्न एक समान ही रहेंगे, केवल उनका क्रम अलग होगा। भौतिक विषय की तैयारी के लिए लिखित में अभ्यास आवश्यक है। परीक्षा देते समय प्रश्नों को आराम से पढ़ें और जिन भी प्रश्नों के उत्तर बिलकुल अच्छी तरह आते हैं सबसे पहले उन्हें करें। ग्राफ और चित्र बनाने के लिए पेंसिल और स्केल का प्रयोग करे।
बॉक्स :
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भौतिक विज्ञान विषय अध्यापक कुलदीप पंघाल ने बताया कि प्रकाश का परावर्तन व अपवर्तन, लैंस और दर्पण व इनमें बनने वाली विभिन्न चित्र, मनुष्य की आंख से विभिन्न रोग, विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव, चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं, फ्लेमिंग दायां व बायां हस्त नियम जैसे सामान्य प्रश्न है जो प्रति वर्ष पूछे जाते है, इन्हें छात्र परीक्षा में अवश्य पढकर जाएं। प्रत्येक पाठ्यक्रम की समरी प्यार करे, जिस से परीक्षा से पहले सारा सलेबस दोहराने में छात्रों का आसानी हो।
विज्ञापन
बॉक्स :
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की जीव विज्ञान की अध्यापिका नीलम सांघवान ने बताया कि प्रश्नों की संख्या और अनुभागीय वेटेज को समझना महत्वपूर्ण है। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें। जीव विज्ञान विषय ऐसा विषय है, जिसमें कक्षा 12वीं का हर अध्याय महत्वपूर्ण है।
बॉक्स :
राजकीय माडॅल सांस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखन माजरा के जीवविज्ञान विषय के अध्यापक मदन लाल ने बताया कि प्रश्नों की संख्या और अनुभागीय वेटेज को समझना महत्वपूर्ण है। एनसीईआरटी की किताब पढ़ें। जो पढ़ा हुआ है, उसको अच्छे से दोहराएं। उत्तर में फ्लो चार्ट और डायग्राम जरूर बनाएं।
बॉक्स :
पीएम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की रसायन विज्ञान अध्यापिका मंजू पवार ने बताया कि रसायन विज्ञान की परीक्षा में थ्योरी 70 अंक और प्रैक्टिकल 30 अंक की होगी। इस विषय के पाठ्यक्रम को कुल 10 खंडों में बांटा गया है। इनमें इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री और एल्डिहाइड, कीटोन, कार्बोक्जिलिक एसिड प्रमुख खंड है। अन्य खंडों से 6 और 7 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। इसी के हिसाब से छात्र परीक्षा की तैयारी करें।