फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Red Cross activities will be held in 10 villages

Rohtak News: 10 गांवों में रेडक्रॉस की होंगी गतिविधियां

Thu, 20 Nov 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 20 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Red Cross activities will be held in 10 villages
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला रेडक्रॉस समिति की तरफ से की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की। इसमें जिले में चल रही कल्याणकारी, स्वास्थ्य, प्रशिक्षण व स्वयंसेवी गतिविधियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के 10 गांवों की पहचान कर रेडक्रॉस की गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी। जिला रेडक्रॉस पीजीआईएमएस के सहयोग से हर माह 25 रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। इनमें लगभग 1500 यूनिट रक्त एकत्रित हो रहा है। वर्ष 2025-26 के लिए 38,000 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी वर्ष के लिए 275 रक्तदान शिविर और 480 ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्राथमिक उपचार, सीपीआर एवं स्वयंसेवी प्रशिक्षण का विस्तार किया जाए। प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर प्रशिक्षण को विद्यालयों, कॉलेजों, औद्योगिक इकाइयों, मॉल तथा सुरक्षा एजेंसियों में विस्तारित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं प्राथमिक उपचार जागरूकता कार्यक्रमों के लिए गांव बनियानी को गोद लिया गया है। इसके बाद 10 और गांवों को अभियान में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed