फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rats are gnawing on patients' clothes and cockroaches are getting into their food at PGI.

Rohtak News: पीजीआई में चूहे कुतर रहे मरीजों के कपड़े, खाने में घुस रहे कॉकरोच

Sat, 07 Feb 2026 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 07 Feb 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
Rats are gnawing on patients' clothes and cockroaches are getting into their food at PGI.
4-पीजीआई के वार्ड-14 में टेबल पर खाने-पीने के सामान के बीच घूमता कॉकरोच। संवाद - फोटो : अवैध खनन पर पुलिस ने जब्त की पोकलेन मशीन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई के पीडियाट्रिक वार्ड-14 में चूहों व कॉकरोचों ने मरीजों को परेशान किया हुआ है। हालत ये हैं कि चूहे बैगों में घुसकर मरीजों व उनके तीमारदारों के कपड़े कुतर रहे हैं। कॉकरोच खाने-पीने की चीजों में घुस रहे हैं।
वार्ड-14 में भर्ती मरीजों का कहना है कि वीरवार को विधानसभा कमेटी के मुआयने के दौरान तो चूहों व कॉकरोचों को भगाने के लिए दवाई का छिड़काव किया गया था लेकिन शुक्रवार को चूहे उछल-कूद करते रहते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम जब व्यवस्थाओं का जायजा लेने वार्ड में पहुंची तो मरीजों ने अपनी परेशानी बताई। इस पर एक अधिकारी का कहना है कि वार्डों में हर हफ्ते दवा का छिड़काव कराया जाता है। चूहे व कॉकरोचों से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बच्चे को निमोनिया हुआ है। इस कारण यहां तीन दिनों से भर्ती हैं। टेबल पर रखे खाने-पीने की चीजों में कॉकरोच घुस जाते हैं। बेड पर भी चूहे घूमते रहते हैं। रात को सोना भी मुश्किल हो रहा है। वीरवार को तो इनको भगाने के लिए दवाई छिड़की थी लेकिन शुक्रवार को कोई आया ही नहीं। चूहों ने तो कपड़े तक भी कुतर डाले हैं।

- अनिल, गोहाना
------
कॉकरोच व चूहों ने परेशान किया हुआ है। चूहे वार्ड में उछल-कूद करते रहते हैं। शौचालयों में भी चूहे घूमते रहते हैं। मौका पाते ही चूहे बैग में घुस जाते हैं। जब बैग खोलकर देखते हैं तो कपड़े कुतरे हुए मिलते हैं। वीरवार को शायद अधिकारी आने वाले थे तो सफाई जोरों से की गई थी। - पूनम, झज्जर

4-पीजीआई के वार्ड-14 में टेबल पर खाने-पीने के सामान के बीच घूमता कॉकरोच। संवाद

4-पीजीआई के वार्ड-14 में टेबल पर खाने-पीने के सामान के बीच घूमता कॉकरोच। संवाद- फोटो : अवैध खनन पर पुलिस ने जब्त की पोकलेन मशीन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed