{"_id":"620a9c63b20d4f37561c7b98","slug":"ranji-trophy-matches-at-lahli-stadium-in-rohtak-will-start-from-february-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: क्वारंटाइन समय पूरा कर मैदान पर उतरी असम की टीम, रोहतक के लाहली स्टेडियम में 17 से शुरू होंगे मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्रॉफी: क्वारंटाइन समय पूरा कर मैदान पर उतरी असम की टीम, रोहतक के लाहली स्टेडियम में 17 से शुरू होंगे मैच
Mon, 14 Feb 2022 11:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:46 PM IST
सार
पहला मैच असम व महाराष्ट्र, दूसरा असम व उत्तर प्रदेश और तीसरा असम व विदर्भ के बीच खेला जाएगा। खिलाड़ियों ने रणजी मैच से पहले जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा के रोहतक जिले के लाहली क्रिकेट स्टेडियम में 17 फरवरी से रणजी ट्रॉफी के मैच शुरू होंगे। रणजी ट्रॉफी का पहला मैच 17 फरवरी को असम व महाराष्ट्र के बीच होगा। इसके लिए महाराष्ट्र की टीम गुरुग्राम व असम की टीम रोहतक पहुंच चुकी है। सोमवार को अपना क्वारंटाइन समय पूरा करने के बाद टीम लाहली के क्रिकेट मैदान पर उतारी। यहां खिलाड़ियों ने रणजी मैच से पहले जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
लाहली पहुंची असम की टीम के खिलाड़ियों ने यहां स्टेडियम व खेल मैदान का मुआयना करने के बाद अभ्यास कर अपने हाथ खोले। प्रतिद्वंद्वी महाराष्ट्र की टीम गुरुग्राम में है। मैच से पहले यह टीम भी लाहली पहुंच जाएगी। यह मैच 20 फरवरी तक होना है।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरा मैच 24 से 27 फरवरी को असम व उत्तर प्रदेश के बीच होगा। तीसरा मैच तीन मार्च से छह मार्च तक असम व विदर्भ के बीच होगा। सीरीज में असम लगातार तीन मैच खेलेगा। ऐसे में स्टेडियम में भी खासी चहल-पहल रहेगी।
विज्ञापन
महामारी को लेकर टीमें अलर्ट
रणजी मैचों के लिए रोहतक आने वाली टीमों को महामारी के खतरे के चलते अलर्ट रहने की चेतावनी दी गई है। उन्हें होम क्वारंटाइन का निर्धारित समय पूरा करने के बाद भी बाहरी लोगों व चीजों से परहेज करना होगा। ऐसा खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए किया गया है। फिलहाल शहर के एक होटल में ठहरी टीम से किसी को मिलने की अनुमति नहीं है। इनसे किसी तरह का संपर्क भी मुमकिन नहीं है।