फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rang Mahotsav organized at Gaur Brahmin Degree College

Rohtak News: गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में रंग महोत्सव आयोजित

Fri, 03 Mar 2023 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 03 Mar 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rang Mahotsav organized at Gaur Brahmin Degree College
फोटो सहित 03सीटीके 01
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्यअतिथि को सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में रंग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राई हलके के विधायक मोहन लाल बड़ोली ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारत एक मात्र ऐसा देश है जहां देश को माता कहकर बुलाया जाता है। उन्होंने गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज को एक लाख रुपए देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि नगर निगम के डिप्टी मेयर राजू सहगल ने कहा कि हमें मेहनत के बल पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं को देश व समाज के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में ग्यारह हजार रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. सपना गर्ग ने कहा कि महिला एवं पुरुष एक दूसरे के पूरक है। नारी शक्ति जहां जीवन देने का काम करती है, वहीं पुरुष का परिवार के पालन पोषण में अहम योगदान है। प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन डॉ. गीता पाठक ने किया। कार्यक्रम के अंत में महिला सेल की इंचार्ज डॉ.मंजू शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed