फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rakesh had sold half a bigha of land for 17 lakhs to get married

शादी करने के लिए राकेश ने बेची थी 17 लाख में आधा बीघा जमीन

Thu, 17 Jun 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rakesh had sold half a bigha of land for 17 lakhs to get married
पुलिस ने टिटौली गांव में राकेश हत्याकांड का बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार राकेश ने शादी करने के लिए अपने हिस्से की आधा बीघा जमीन 17 लाख रुपये में बेची थी। यह बात उसके बड़े भाई सुरेंद्र को नागवार लगी और उसने सोते वक्त गला दबाकर भाई की हत्या कर दी। आरोपी भाई पूरी जमीन अपने पास ही रखना चाहता था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी के पांच भाई थे। तीन की पहले मौत हो चुकी है। अब राकेश और सुरेंद्र ही बचे थे। सुरेंद्र ने जहां 10 साल पहले अपनी शादी कर ली थी, लेकिन राकेश की अब तक शादी नहीं हुई थी। वह किसी भी तरह शादी करना चाहता था। इसलिए उसने डेढ़ माह पहले अपने हिस्से की आधा एकड़ जमीन 17 लाख रुपये में बेच दी। इससे उसका बड़ा भाई सुरेंद्र खफा था। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वारदात कुबूल कर ली है। उसने बताया है कि सोमवार की रात वह एक अन्य के साथ राकेश के कमरे पर पहुंचा। उस समय राकेश गहरी नींद सोया हुआ था। कपड़ा से उसका गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी घर आया और सो गया। ग्रामीणों ने सुबह उसे भाई की हत्या की होने जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को मनगढ़ंत कहानी सुनाई कि राकेश नशे का आदी था। उसने खुद ही आत्महत्या कर ली है। इसके बाद वह अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा।
विज्ञापन

आधा घंटा लेट हो जाते तो संस्कार हो जाता
मामले की जांच कर रहे टिटौली चौकी प्रभारी एएसआई सोमबीर ने बताया कि सुबह गांव से उनके फोन पर एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली। वह तुरंत ही गांव में पहुंचे। इस दौरान मृतक के संस्कार की तैयारी चल रही थी। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को भी बुलाया गया। गले पर चोटों के निशान मिले। इससे शक गहरा गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने भाई की हत्या करने की बात कुबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा को सौंपा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव
सदर पुलिस ने बुधवार को मृतक राकेश का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए भेजा है। साथ ही पुलिस ने शव को मृतक के चाचा ओमप्रकाश को सौंप दिया। मृतक पांच भाई थे। उनमें से तीन की पहले मौत हो गई थी। अब राकेश भी नहीं रहा, जबकि पांचवां भाई सुरेंद्र हत्या के आरोप में गिरफ्तार है।

टिटौली गांव निवासी राकेश की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उसके बड़े भाई सुरेंद्र को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
-इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed