{"_id":"6639f3eb358fc71c3905802e","slug":"rajya-sabha-member-subhash-barala-said-pm-modi-s-rally-will-be-held-in-state-amit-shah-will-come-to-rohtak-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा- प्रदेश में होगी पीएम मोदी की रैली, अमित शाह आएंगे रोहतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा- प्रदेश में होगी पीएम मोदी की रैली, अमित शाह आएंगे रोहतक
Tue, 07 May 2024 02:57 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 07 May 2024 02:57 PM IST
सार
भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा ने बीरेंद्र सिंह डूमरखां को पूरा मान-सम्मान दिया। उनको केंद्र में मंत्री बनाया। जबकि कांग्रेस में इतने लंबे समय तक रहने के बावजूद उनकी उपेक्षा हुई। कांग्रेस में जाने के बाद बेटे को टिकट तक नहीं मिल सका।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष बराला का कहना है कि प्रदेश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रोहतक या आसपास गृहमंत्री अमित शाह की रैली होगी। वहीं, 10 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चंडीगढ़ आएंगे। मंगलवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बराला ने बताया कि भाजपा की तरफ से पूरे प्रदेश में 11 व 12 मई को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी से लेकर विधायक व दूसरे नेता तक बूथ पर पार्टी का संकल्प पत्र लेकर जाएंगे। आम लोगों को बताया जाएगा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी व पार्टी देश के लिए क्या-क्या करेगी। बताएं कि कांग्रेस के राहुल गांधी संविधान से छेड़छाड़ की बात कर रहे हैं। धर्म के आधार पर आरक्षण देने की बातें की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सैनी पंचकूला तो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जाएंगे करनाल के बूथ पर
बराला ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी 11 मई को पंचकूला में बूथ नंबर 132 पर जाएंगे। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल में बूथ पर जाएंगे, जो तय होना बाकी है। प्रदेश संगठन मंत्री फणिन्द्र नाथ शर्मा रोहतक के बूथ नंबर 132 व 133 पर जाएंगे। सुभाष बराना टोहाना के बूथ नंबर 142 143 व 144 पर जाएंगे। राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ बादली के बूथ नंबर 80 व 81, एडवोकेट वेदपाल करनाल के रसूलपुर गांव के बूथ नंबर 46 पर जाएंगे। इसके अलावा पार्टी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य सुधा यादव, पूर्व मंत्री व पार्टी के विधायक एक-एक बूथ पर जाएंगे। सभी की जिम्मेदारी तय की जा रही है।
राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर से लेकर पांच प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी करेंगे रैली
बराला ने बताया कि 12 मई के रैलियों का कार्यक्रम जारी होगा। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रैली करेंगे।
बीरेंद्र को भाजपा ने सम्मान दिया, कांग्रेस में नहीं मिल सकता
बराला ने कहा कि भाजपा ने बीरेंद्र सिंह डूमरखां को पूरा मान-सम्मान दिया। उनको केंद्र में मंत्री बनाया। जबकि कांग्रेस में इतने लंबे समय तक रहने के बावजूद उनकी उपेक्षा हुई। कांग्रेस में जाने के बाद बेटे को टिकट तक नहीं मिल सका। जो सम्मान भाजपा ने बीरेंद्र सिंह डूमरखां को दिया, वह कांग्रेस में नहीं मिल सकता। इस मौके पर एडवोकेट वेदपाल, जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर खरक, रोहतक लोकसभा के मीडिया प्रमुख अशोक खुराना भी मौजूद रहे।