फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rajbala became the district head and Jagriti became the secretary

Rohtak News: राजबाला जिला प्रधान और जागृति बनीं सचिव

Mon, 23 Jun 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 23 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rajbala became the district head and Jagriti became the secretary
फोटो : 21बहुद्देश्यीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ त्रिवार्षिक चुनाव के दौरान एकत्रित हुए प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नगर के महाराणा प्रताप चौक स्थित नेहरू पार्क में बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबद्ध) का त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। इसमें राजबाला संघ की जिला प्रधान और जागृति सचिव बनाई गईं।
चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत अंजू बाला ने की। संचालन राजबाला यादव ने किया। चुनाव अधिकारी के रूप में महिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की राज्य प्रधान सुमित्रा बाई, महासंघ के राज्य उपप्रधान मनोज सैनी, जिला सचिव विक्रम यादव व उनकी टीम उपस्थित रही।
विज्ञापन

चुनाव में जिले की सभी ब्लॉक कमेटियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से सेक्टर-3 निवासी राजबाला यादव को जिला प्रधान और जागृति को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा मनोज यादव को वरिष्ठ उपप्रधान, छिंद्रपाल को उपप्रधान बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता व सुमित्रा को चेयरपर्सन, लक्ष्मी व गायत्री को कैशियर, संजोग यादव को प्रेस प्रवक्ता, सुनीता को मुख्य संगठन कार्यकर्ता, पंकज को कानूनी सलाहकार, सुनीता यादव व मंजू को मुख्य सलाहकार, सुनीता को सहसचिव नियुक्त किया गया।
इसी प्रकार पूनम को ऑडिटर और रामरति व मनीषा को सह सलाहकार नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला प्रधान राजबाला यादव ने कहा कि कर्मचारियों के विश्वास पर खरा उतरते हुए वह कर्मचारियों के हित में काम करेंगी।

उन्होंने कहा कि वे अपनी पूरी जिला कार्यकारिणी के साथ मिलकर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों के हित में काम करेंगी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आदेशानुसार प्रत्येक आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed