फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rajasthan girl gang raped, shot for protesting

राजस्थान की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर मारी गोली

Sat, 08 Oct 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan girl gang raped, shot for protesting
रोहतक। शहर में किराये पर रह रही राजस्थान की एक युवती को नौकरी का झांसा देकर सोनीपत रोड के नजदीक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही विरोध करने पर पैर में गोली मार दी। उसे एक महिला ने शुक्रवार तड़के चार बजे पीजीआई में दाखिल कराया।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 23 वर्षीय युवती ने दी शिकायत में बताया कि वह राजस्थान की रहने वाली है और रोहतक में कई माह से किराये पर रहती है। वीरवार शाम को मोनू नाम का युवक आया और उससे कहा कि उनका सोनीपत रोड पर प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय है। कार्यालय में सफाई व चाय बनाने की नौकरी के लिए एक महिला की आवश्यकता है। वह मोनू की बातों में आ गई और उसके साथ कार्यालय में चली गई। वहां पर मोनू के तीन साथी पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने डरा धमकाकर पहले तो उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद विरोध करने पर दाहिने पैर में घुटने पर गोली मार दी। लहूलुहान हालत में वह कार्यालय से बाहर आई। मामले की सूचना उसने महिला को दी, जिसके पास वह किराये पर रहती है। महिला ने उसे पीजीआई में तड़के चार बजे दाखिल कराया।
विज्ञापन

वर्जन-
घायल महिला ने शिकायत दी है कि उसके साथ सोनीपत रोड के नजदीक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। साथ ही पैर में गोली मार दी। पुलिस ने मोनू नाम के युवक व उसके साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed