{"_id":"643da8cd4f93ae9f68070ca5","slug":"raised-voice-against-value-cut-on-wheat-purchase-rohtak-news-c-17-1-126232-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गेहूं खरीद पर वैल्यू कट के विरोध में उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गेहूं खरीद पर वैल्यू कट के विरोध में उठाई आवाज
Tue, 18 Apr 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर के जसबीर स्मारक पर किसान सभा के राज्य पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान बलबीर सिंह ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार के गेहूं खरीद पर वैल्यू कट करने का विरोध करते हुए प्रदेश भर में ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
किसान सभा राज्य महासचिव सुमित दलाल ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार किसान विरोधी नीतियों को लागू कर रही है। मौसम की मार से हुए नुकसान से किसान को उभारने के बजाय एमएसपी की खरीद पर वैल्यू कट थोप दिया गया। सरकार इसके कट के माध्यम से अपनी फसल खरीद की जिम्मेदारी से पीछे हट रही है। इसके खिलाफ मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा देश भर में प्रतिरोध करते हुए केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपेगा। किसान सभा ने हाल में सहकारी बैंकों से मिलने वाले फसली ऋण पर किसानों से ब्याज लेने के फैसले का विरोध किया है जोकि पिछले 10 साल से नहीं लिया जाता था। सरकार का ये फैसला ऐसे समय पर आया है जब किसान पहले से ही फसलों के नुकसान को झेलने पर मजबूर हैं। आज खेती लगातार घाटे का सौदा बनती जा रही है, किसान सभा ने सरकार से खेती को लाभकारी बनाने के लिए कदम उठाने, इस ब्याज वसूलने के निर्णय को वापिस लेने और किसान व मजदूरों को कर्जा मुक्त करने की मांग की है। किसान सभा नेपिछले दोनों बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का जल्द किसानों को मुआवजा और सभी प्रकार की जमीनों का मालिकाना हक जमीन जोतने वाले किसानों को देने की मांग की है।