फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Railing collapsed due to storm, falling on sleeping family, woman killed, two injured

आंधी से ढही रेलिंग सोते हुए परिवार पर गिरी, महिला की मौत, दो घायल

Sat, 12 Jun 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Railing collapsed due to storm, falling on sleeping family, woman killed, two injured
प्रदेश में वीरवार की देर रात आई आंधी गढ़ी सांपला के एक परिवार के लिए आफत बनकर आई। आंधी से आंगन में सो रहे परिवार पर्र इंटों से बनी रेलिंग गिर गई। इससे मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति व पांच साल का बच्चा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रमेश व उसकी पत्नी सविता उनका पांच साल का बच्चा गर्मी की वजह से आंगन में सो रहे थे। देर रात आई आंधी से ईंटों से बनी रेलिंग ढहकर उनके ऊपर आ गिरी। इससे परिवार के तीनों सदस्य मलबे में दब गए। शोर सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को मलबे से निकाला। बताया गया कि सविता की हालत गंभीर थी। तीनों को तुरंत पीजीआईएमएस में दाखिल कराया। जहां सविता ने दम तोड़ दिया। जबकि रमेश व उसका बेटा गंभीर है, जिनका अभी अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो देखा की रेलिंग के मलबे से चार पाई भी टूटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed