फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rail coach factory, Maruti and now thermal power plant being sent out of the state: Dhanda

रेल कोच फैक्टरी, मारुति और अब थर्मल पावर प्लांट भेजा जा रहा प्रदेश से बाहर : ढांडा

Mon, 03 Jul 2023 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Rail coach factory, Maruti and now thermal power plant being sent out of the state: Dhanda
ग्रामीणों को संबो​धित करते आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा। विज्ञ​प्ति
रोहतक।
विज्ञापन

प्रदेश में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं। सरकार ने प्रदेश को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा का। वे रविवार को कलानौर हलके के गांव कबूलपुर में राहुल दादू की ओर से आयोजित कार्यक्रम लोगों को संबोधित कर रहे थे। यहां विभिन्न मुद्दों पर भाजपा व कांग्रेस को घेरते हुए प्रदेश के हालात के दोषी ठहराया। कार्यक्रम में राकेश, हर्ष, मोनू, सोमबीर सिंगरोहा समेत अनेक लोग पार्टी में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि कमजोर विपक्ष की वजह से भाजपा की तानाशाही बढ़ी है। लोगों को शक है यदि 8-10 विधायक कांग्रेस के आ गए तो कहीं भाजपा की सरकार न बनवा दें। इसलिए अब एक मौका हरियाणा के लाल केजरीवाल को देना है। उन्होंने कहा कि 25 साल कांग्रेस और आठ साल भाजपा ने राज किया। प्रदेश को कुछ नहीं दिया। प्रदेश के लोग इतने भोले हैं, कि 24 घंटे बिजली तक नहीं मांगते। मुख्यमंत्री उनको धमकाते हैं कि 8 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिलेगी, सोलर लगवाओ।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर प्रदेश के हर गांव में 24 घंटे बिजली मिलेगी। दिल्ली और पंजाब में पार्टी ने यह करके दिखाया है। यमुनानगर से 800 मेगा वाट का पावर प्लांट झारखंड में शिफ्ट हो रहा है। पहले रेल कोच फैक्टरी, फिर मारुति और अब थर्मल पावर प्लांट प्रदेश से बाहर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस ने अपने समय में 500 स्कूल बंद किए। भाजपा ने अब तक 300 सरकारी स्कूल बंद किए हैं। हरियाणा में कांग्रेस के 31 विधायक होते हुए भी दो बार से राज्यसभा में भाजपा का सांसद बनाया। जूनियर महिला कोच के साथ गलत व्यवहार करने के आरोपी मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ पूर्व सीएम खामोश रहे। जनता सब देख रही है।

इस मौके पर राज्य सह सचिव जगवीर हुड्डा, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा, एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश बागड़ी, सोमबीर, अनिल अहलावत, धर्मवीर दादू, डॉ. प्रमेल, रफूल डागर और जसवंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed