{"_id":"64e67644032c21b39505b92d","slug":"rahul-gandhi-engaged-in-politics-tourism-dont-know-the-difference-between-paddy-and-cherry-balyan-rohtak-news-c-17-roh1018-229900-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी पॉलिटिक्स टूरिज्म में जुटे, धान और चेरी में अंतर पता नहीं : बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी पॉलिटिक्स टूरिज्म में जुटे, धान और चेरी में अंतर पता नहीं : बालियान
विज्ञापन
रोहतक। राहुल गांधी पॉलिटिक्स टूरिज्म में जुटे हैं। उनको धान और चेरी में क्या अंतर है, पता नहीं। इसमें उनकी गलती नहीं है, क्योंकि वह विपक्ष का दायित्व निभा रहे हैं। लोकतंत्र की हत्या वाला राहुल का बयान बताता है कि उनके दिमाग में गड़बड़ी है। क्योंकि लोकतंत्र है तभी वह यात्राएं कर रहे हैं और धान लगा रहे हैं। यह बात केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर के सांसद लोकसभा बुधवार को रोहतक आए थे। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए जारी वीडियो में भाजपा नेताओं काे डकैत कहने पर कहा कि जो खुद डकैत रहे हों, उनको शर्म आनी चाहिए। बिहार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने जिन लोगों से हाथ मिलाया, उसका असर है कि आज फिर वहां जंगलराज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का लक्ष्य भारत को दुनिया की सुपर पावर बनाना है। आज देश अर्थव्यवस्था में लंबी छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर है और आने वाले समय में विश्व के पहले तीन देशों में शुमार होगा। साल 2024 में होने वाले चुनाव में मोदी सरकार रिकॉर्ड सीटों के साथ लगातार तीसरी बार देश की कमान संभालेगी। वहीं उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बताया कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर यहां आए हैं। आज देश के प्रत्येक जिले में नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया जैसे नए आइडिया ने देश को मजबूती दी है। केंद्र का फोकस देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और गरीब कल्याण का है।
उन्होंने रोहतक, महम, गढ़ी सांपला किलोई व कलानौर विधानसभा के पदाधिकारियों से बातचीत की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश नांदल, शमशेर खरकड़ा ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की रिपोर्ट रखी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका, मंडलाध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा, मंडलाध्यक्ष अशोक सहगल, मंडलाध्यक्ष भानकर, मदन गोयल, महापौर मनमोहन गोयल अजय बंसल, राजकमल सहगल आशा शर्मा, राजकुमार शर्मा, उषा शर्मा, कर्नल राजेंद्र सुहाग, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रोहतक से फिर चुनाव लड़ने की इच्छा : सांसद
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने रोहतक लोकसभा में कई काम किए हैं। रोहतक से उनकी इच्छा फिर चुनाव लड़ने की है, बाकी फैसला हाईकमान का होगा। कांग्रेस में हमेशा परिवारवार, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद रहा है। कुछ बदला नहीं है, वहीं घोडे़ और वही मैदान है। रोहतक में कई विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और कई पर कार्य चल रहा है।
डॉ. संजीव दे गए जीत का मूल मंत्र
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव ने केंद्र की योजनाओं से लेकर लोगों के बीच पहुंच बनाने पर अपनी बात रखी। उन्होंने तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों को जीत का मूल मंत्र देते हुए बताया कि देश के लिए भाजपा की सरकार 2024 में आना क्यों जरूरी है? केंद्रीय मंत्री ने इस विषय पर पूरी गंभीरता से अपनी बातें रखी। मौके पर तमाम पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि 2024 के लिए सभी मिलकर 36 बिरादरी को साथ लेकर रोहतक लोकसभा की सीट पार्टी की झोली में डालने का काम करेंगे।
पूर्व मंत्री ग्रोवर के घर पर हुई चर्चा
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान सुबह डीएलएफ कॉलोनी स्थित प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर के निवास स्थान पहुंचे। वहां दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसद अरविंद शर्मा भी पूर्व मंत्री के निवास स्थान पर पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री ग्रोवर की धर्मपत्नी वीना ग्रोवर ने केंद्रीय मंत्री और रोहतक सांसद को शाॅल भेंट किया।