{"_id":"6626c2ea470f405f280ed6a4","slug":"radhika-first-in-poster-and-essay-writing-competition-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106958-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पोस्टर व निबंध लेखन प्रतियोगिता में राधिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पोस्टर व निबंध लेखन प्रतियोगिता में राधिका प्रथम
Tue, 23 Apr 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 23 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
अपने पोस्टरों के साथ छात्राएं।
बहादुरगढ़। शहर के बालौर रोड पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर एक दिवसीय पोस्टर मेंकिग व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका मुख्य थीम प्लास्टिक बनाम प्लेनेट, जलवायु परिवर्तन और जैव विधिवता रहा। पोस्टर मेकिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता व ज्ञान का प्रदर्शन किया। कार्यवाहक प्राचार्य सुमन हुड्डा की सदस्यता में बॉटनी विभाग की अध्यक्षा नीतू कटारिया व इको क्लब की अध्यक्षा अन्नु के संयोजन में सहायक प्रो. जोगिंदर, अनुराधा, जागृति, कविता, मुकेश ने गतिविधियों का मूल्यांकन किया। राधिका बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्रथम, मनीषा, सुजीता, सपना ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन को संचालित करने में बोटनी विभाग व इको क्लब के स्टाफ सदस्य तथा छात्र संघ समिति के सदस्यों ने अपना योगदान दिया। इस थीम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने में और प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन