फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Raahgiri in front of Shri Ram Rangshala on 30

Rohtak News: श्रीराम रंगशाला के सामने राहगीरी 30 को

Thu, 27 Jul 2023 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Raahgiri in front of Shri Ram Rangshala on 30
रोहतक।
विज्ञापन

राहगीरी जिले में नए सिरे से शुरू हो रही है। यह कार्यक्रम 30 जुलाई को पंडित श्रीराम रंगशाला के सामने सुबह सात बजे शुरू होगा।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. रवींद्र ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर राहगीरी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। प्रशासन इसका भव्य आयोजन करेगा। इसमें अलग-2 तरह की कई प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को मोबाइल नंबर 9813170222 पर व्हाटसअप के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। विजेता घोषित होने वाले प्रतिभागियों को प्रशंसा-पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राहगीरी के मंच पर डांस, गायन, कविता व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा राहगीरी में पेंटिंग प्रतियोगिता, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, ओपन जिम, रस्साकस्सी, साइकिलिंग, स्केटिंग, बैडमिंटन, हैंडबॉल, खो-खो खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में पंजीकरण कराने वाले प्रतिभागी ही हिस्सा ले सकेंगे। पंजीकरण शनिवार शाम 5 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed