फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Psychologists will support students, teachers and parents

विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों का मनोवैज्ञानिक सहयोग करेगा ‘मनोदर्पण’

Fri, 14 Aug 2020 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Psychologists will support students, teachers and parents
कोरोना काल में विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। एमएचआरडी ने उन्हें तनाव से उबारने व मानसिक स्थित बेहतर बनाने की पहल की है। इसके तहत मनोदर्पण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस ओर जागरूकता व सहयोग के उद्देश्य से मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर लिंक भी दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से समग्र शिक्षा के सभी जिला प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर को पत्र जारी किया गया है। इसमें एमएचआरडी की मनोवैज्ञानिक सहयोग की पहल को कारगर बनाने के लिए मनोदर्पण योजना को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर मनोवैज्ञानिक सहयोग के लिए सलाह, प्रायोगिक टिप्स, पोस्टर, वीडियो, क्या करें-क्या न करें, फैक्ट फाइल, ऑनलाइन सवाल करने की व्यवस्था व दूसरे संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। आईसेल विभाग के अधिकारिक वेब पेज के लिए लिंक देगी। फील्ड आफिसर छात्र हित में जागरूकता लाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

मनोदर्पण योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए टोल फ्री नंबर 84480440632 जारी किया गया है। देश भर के स्कूली विद्यार्थियों तक पहुंच बनाने के लिए मनोवैज्ञानिक मुद्दों के लिए टेली काउंसिलिंग की जाएगी। यह जिम्मेदारी अनुभवी काउंसलर्स व मनोवैज्ञानिक संभालेंगे। योजना को सफल बनाने के लिए सभी डीपीसी टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर स्कूलों की दीवारों पर लिखवाना सुनिश्चित करेंगे। विद्यार्थियों के बचाव व सुरक्षा के लिए यह लिखा जाएगा। सभी फील्ड ऑफिसर, अधिकारी, एपीसी स्कूल व फील्ड का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएचआरडी ने कोरोना काल में विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों की राहत की पहल की है। इसके लिए मनोदर्पण योजना शुरू की गई है। योजना के तहत मनोवैज्ञानिक सहयोग किया जाएगा। इसमें अधिकारियों की भी जिम्मेेदारी लगाई गई है।
-कृष्णा फौगाट, डिप्टी डीईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed