फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Provide facilities in mandis and procurement centres: Deputy Commissioner

मंडियों और खरीद केंद्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराएं : उपायुक्त

Wed, 18 Feb 2026 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Provide facilities in mandis and procurement centres: Deputy Commissioner
रोहतक। कैंप कार्यालय में मार्केट कमेटियों, खाद्य, पूर्ति विभाग और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त सचिन गुप्ता ने की। उपायुक्त ने आगामी खरीद सीजन को लेकर अधिकारियों को सभी मंडियों और खरीद केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खरीद केंद्रों पर फसल के लिए उचित स्थान की तलाश की जाए। भंडारण व बारदाने की व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए। मार्केट कमेटियों के अधिकारियों से कहा कि वे जिला विकास व पंचायत अधिकारी के साथ तालमेल कर यह सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

खरीद सीजन के दौरान सब सेंटरों पर पर्याप्त स्थान उपलब्ध रहे। सब सेंटरों के फर्श के साथ पेवर ब्लॉक लगाने व मंडियों में क्षतिग्रस्त सड़कों पर पैचवर्क कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, एफसीआई के जिला प्रबंधक राजीव बिरला, हैफेड के जिला प्रबंधक धर्मेंद्र, हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक रोहताश दहिया, एफसीआई के प्रबंधक डिंपल कुमार सैनी, महम मार्केट कमेटी से विजय गोयत, रोहतक मार्केट कमेटी से राकेश मलिक व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed