{"_id":"6a0f50ca6a36961483005bf2","slug":"protest-over-baba-sahebs-statue-dispute-ends-in-kherdi-rohtak-news-c-17-roh1020-860022-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खेरडी में बाबा साहेब की प्रतिमा विवाद पर धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खेरडी में बाबा साहेब की प्रतिमा विवाद पर धरना समाप्त
विज्ञापन
13-दीनबंधु सर छोटू राम सद्भावना स्थल खेरडी में चल रहा धरना समाप्त कराती जिला परिषद चेयरपर्सन मं
विज्ञापन
खेरडी। डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर खेरडी में चल रहा धरना वीरवार को समाप्त हो गया। दीनबंधु सर छोटू राम सद्भावना स्थल पर कई दिनों से जारी धरना जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा और प्रशासन के प्रयासों से समाप्त हुआ।
चेयरपर्सन ने कहा कि आपसी संवाद और सामाजिक सौहार्द से ही समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा कि शांति और भाईचारे को प्राथमिकता देते हुए धरना समाप्त करना सराहनीय निर्णय है।
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर–दीनबंधु सर छोटू राम सद्भावना स्थल सामाजिक एकता, भाईचारे और सम्मान का प्रतीक हैं। इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
बाक्स
खैरड़ी गांव में 9 अप्रैल को शरारती तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी थी। इसके बाद ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों में भारी रोष फैल गया। इसके चलते लगातार धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरने के दौरान कई बार प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत भी हुई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें देर रात छोड़ दिया गया। अब तक प्रतिमा खंडित करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ग्राम पंचायत खैरड़ी ने बाबा साहेब के नाम पर विशेष समुदाय को स्थान आवंटित करने का प्रस्ताव पारित किया।