फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Property tax: target of recovery of 10 crores with 10% rebate by July 31

प्रॉपर्टी टैक्स : 31 जुलाई तक 10 प्रतिशत छूट के साथ 10 करोड़ की वसूली का लक्ष्य

Sat, 10 Jul 2021 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Property tax: target of recovery of 10 crores with 10% rebate by July 31
नगर निगम ने 31 जुलाई तक 10 करोड़ रुपये टैक्स वसूलने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 10 प्रतिशत छूट का भी प्रावधान किया गया है। वहीं, 50 हजार प्रॉपर्टी टैक्स के बिल भेज दिए गए हैं, जबकि 25 जुलाई तक 1 लाख 90 हजार बिल भेजने की हिदायत बिल वितरण करने वाली एजेंसी को दी गई है। साथ ही नागरिक सुविधा केंद्र में तीन अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं। हर काउंटर पर एक क्लर्क की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

नए वित्त वर्ष में अप्रैल माह में प्रदेश स्तर पर प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) लागू किया गया था। इसके तहत रोहतक नगर निगम की 1 लाख 94 हजार प्रॉपर्टी ऑनलाइन की गई थी। जबकि पहले प्रॉपर्टी की संख्या 1 लाख 70 हजार के करीब थी। ऐसे में नए वित्त वर्ष 2021-22 में निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स 48 करोड़ की जगह 55 करोड़ वसूली का लक्ष्य रखा था। निगम को इसके लिए अप्रैल माह से ही प्रयास करने थे, लेकिन अप्रैल व मई माह में कोरोना की दूसरी लहर पीक पर थी। इसके चलते निगम प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर फोकस नहीं कर सका। जून माह में कोरोना के केस कम होने शुरू हुए, जो जुलाई माह में बहुत कम रह गए हैं। ऐसे में निगम ने फिर से प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर फोकस किया है।
विज्ञापन

तीन अतिरिक्त काउंटर बनाए
प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए नगर निगम ने नागरिक सुविधा केंद्र में काउंटर नंबर 1 तय किया हुआ है, जहां केबिन के अंदर टैक्स जमा होता है। सोमवार से निगम में टैक्स जमा कराने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है, क्योंकि 31 जुलाई तक ही निगम चालू वित्त वर्ष का टैक्स जमा कराने पर 10 प्रतिशत छूट देगा। ऐसे में नागरिक सुविधा केंद्र में 3 अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं। अब एक नंबर कांउटर पर दो क्लर्क बैठेंगे। जबकि काउंटर नंबर 6 व 7 पर भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी हो रही लाइन, दो गज की दूरी खत्म
निगम में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों की भीड़ बढ़ रही है। इसके लिए एक सप्ताह पहले जहां चंद लोग टैक्स जमा कराने आते थे, अब काउंटर के आगे लंबी लाइन लगने लगी है। शुक्रवार को नागरिक सुविधा केंद्र में भीड़ रही। लोग एक-दूसरे के साथ-साथ खड़े थे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए उचित दूरी का ध्यान नहीं रखा गया। 20 प्रतिशत लोगों ने मास्क नहीं लगा रखा था। जबकि 50 प्रतिशत का मास्क सही ढंग से नहीं लगा था।

31 जुलाई तक साल 2021-2022 का टैक्स जमा कराने पर प्रॉपर्टी मालिक को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। पहले लोगों ने टैक्स जमा नहीं करवाया, अब अंतिम तिथि नजदीक आने के कारण भीड़ बढ़ने लगी है। निगम की तरफ से तीन अतिरिक्त काउंटर चालू कर दिए गए हैं। लोगों से अपील है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें। 50 हजार लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स का बिल भेजा चुका है। 25 जुलाई तक 1 लाख 90 हजार लोगों को बिल भेजने का लक्ष्य रखा गया है।
- जगदीश चंद्र, जोनल टैक्स ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed