फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Property Survey: Company's fault, people are suffering

प्रॉपर्टी सर्वे : गलती कंपनी की, भुगत रहे लोग

Sun, 13 Mar 2022 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 02:10 AM IST
विज्ञापन
Property Survey: Company's fault, people are suffering
पुराना बस स्टैंड स्थित श्रीराम धर्मशाला में लगे कैंप में गलत सर्वे की शिकायतें दर्ज करवाते लोग।
रोहतक। एक अप्रैल से प्रॉपर्टी टैक्स की गणना कर बिलों का वितरण करने वाली कंपनी का सर्वे प्रॉपर्टी स्वामियों के लिए जी का जंजाल बन गया है। निगम क्षेत्र की 2.09 लाख प्रॉपर्टी में 85 फीसदी से ज्यादा (177650 से अधिक) की गणना, नाम, क्षेत्रफल, वार्ड नंबर आदि गलत कर दिए हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है, जिसके कारण घंटों लाइन में लग रहे हैं। शनिवार को पुराना बस स्टैंड पर निगम का तीन घंटे कैंप लगा, जिसमें 85 से ज्यादा शिकायतें आईं।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों के अनुसार सबसे ज्यादा सर्वे में गलती प्रॉपर्टी के क्षेत्रफल को लेकर की गई है। शनिवार को पुराना बस स्टैंड स्थित श्रीराम धर्मशाला में कैंप लगा। इसमें वार्ड नंबर एक, दो, तीन और 17 के लोगों की शिकायतें सुनी गईं। तीन घंटे के कैंप में 85 से ज्यादा शिकायतें आईं।
विज्ञापन

आज की शिकायतें अप्रैल तक होंगी निस्तारित
सर्वे कंपनी के कर्मी ने बताया कि कैंप में आईं शिकायतों का निस्तारण करने में 15 से ज्यादा दिन लगेंगे। इसलिए अप्रैल तक शिकायतों का निदान हो सकेगा।
लोग बोले- समाधान के लिए लग रहे लाइन में
मेरा प्रॉपर्टी टैक्स दोगुना से ज्यादा कर दिया है जबकि मेरी प्रॉपर्टी भी नहीं बढ़ी है। इस समस्या का निदान कराने के लिए मजबूरन मुझे लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशन धींगड़ा, केवल गंज
मेरे मकान का साइज 2084 वर्गगज है, जिसे घटाकर 999 वर्गगज कर दिया है। यही नहीं, प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ा दिया है। गलती किसी और की और दिक्कत में हम हैं।
मदनलाल बिरमानी, प्रताप चौक
मेरे मकान की साइज 229 वर्गगज है, जिसको सर्वे में 192 वर्गगज कर दिया है। जरूरी काम छोड़कर मुझे गलती सही करवाने के लिए आकर लाइन में लगना पड़ रहा है।
रचना, सेक्टर-दो
मैं मकान स्वामिनी हूं और मेरा नाम रमेश है। मेरी प्रॉपर्टी का नाम रंजनी कर दिया है। ये नाम मेरे परिवार में किसी का भी नहीं। इसके अलावा टैक्स की राशि भी बढ़ा दी है।

रमेश, गोपाल आश्रम के पास
कैंप में सर्वे में हुई गड़बड़ी की करीब 85 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जो सही करने के लिए कंपनी के अधिकारियों से कहा गया है। कैंप में करीब 40 हजार रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया गया है।
अंकित गुलिया, जेडटीओ-दो
ऐसे कर सकते हैं प्रॉपर्टी टैक्स की गणना
मकान
300 वर्ग गज के मकान पर 75 पैसे प्रति वर्ग गज
301-500 वर्ग गज पर तीन रुपये प्रति वर्ग गज
501-1000 वर्ग गज पर 4.50 रुपये प्रति वर्ग गज
1001 से ज्यादा वर्ग गज पर 5.25 रु. प्रति वर्ग गज
फ्लैट्स
2000 वर्ग फुट पर 75 पैसे प्रति वर्ग फुट
2001 से 5000 वर्ग फुट तक 90 पैसे प्रति वर्ग फुट
5000 वर्ग फुट से ज्यादा पर 1.125 रु. प्रति वर्ग फुट
दुकान
50 वर्ग गज पर 18 रुपये प्रति वर्ग गज
51-100 वर्ग गज पर 27 रु. प्रति वर्ग गज
101-500 वर्ग गज पर 36 रु. प्रति वर्ग गज
501 से 1000 वर्ग गज पर 45रु. प्रति वर्ग गज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed