फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Promising daughters of state ahead of boys in reading

पीजी की प्रवेश प्रक्रियाः पढ़ने में लाडलों से आगे प्रदेश की होनहार बेटियां

Sat, 12 Dec 2020 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो विकास सैनी, रोहतक
विकास सैनी, रोहतक Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
Promising daughters of state ahead of boys in reading
देश भर में सबसे खराब लिंगानुपात के लिए पहचाने जाने वाले हरियाणा का नाम यहां की बेटियां ही रोशन कर रही हैं। फिर वह अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली कल्पना चावला हो या ओलंपिक में पदक लाने वाली साक्षी मलिक। पढ़ने लिखने में भी तमाम विरोध व भेदभाव के बावजूद बेटियां आपके लाडलों पर भारी हैं। यह हम नहीं, उच्च शिक्षा विभाग को पीजी में प्रवेश के लिए प्राप्त हुए आवेदन पत्र बयां कर रहे हैं। पीजी के लिए प्राप्त हुए कुल 23 हजार 699 आवेदनों में से 73.43 प्रतिशत आवेदक बेटियां हैं।
विज्ञापन

दरअसल, नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रदेश कॉलेजों में स्नातकोत्तर के विभिन्न कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत वीरवार देर रात तक ऑनलाइन आवेदन हुए। स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने में बेटियों ने रुचि ज्यादा दिखाई है। यही वजह है कि प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों की पीजी सीटों के लिए कुल 23 हजार 699 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 73.43 प्रतिशत यानी 19537 आवेदक बेटियां हैं। लाडले 26.57 प्रतिशत ही हैं। पिछले दस दिनों में ये आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनसे से करीब 60 प्रतिशत से अधिक आवेदन महज अंतिम चार दिनों आए हैं।
विज्ञापन

पीजी आवेदकों में सबसे अधिक एमडीयू के स्नातक
प्रदेश में एमडीयू व यहां के विद्यार्थियों का बोलबाला है। पीजी की प्रवेश प्रक्रिया में भी यहां के विद्यार्थी पीछे नहीं हैं। स्नातकोत्तर करने के इच्छुक विद्यार्थियों में से सबसे अधिक आवेदक एमडीयू के स्नातक हैं। यह आंकड़ा 37.53 प्रतिशत दर्ज किया गया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 29.78 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विवि के विद्यार्थियों ने किया आवेदन
पीजी में प्रवेश के लिए एमडीयू व कुरुक्षेत्र विवि के अलावा गुरुजंभेश्वर विश्वविद्यालय विज्ञान एवं तकनीक हिसार से 6.17 प्रतिशत, चौधरी देवीलाल विवि सिरसा 5.81 प्रतिशत विद्यार्थियों ने आवेदन किया। इसके अलावा चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी, इंदिरा गांधी विवि मीरपुर, दिल्ली विवि, चौधरी रणबीर सिंह विवि जींद, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन विवि, भगत फूल सिंह महिला विवि खानपुर से भी आवेदन प्राप्त हुए हैं।
पीजी प्रवेश प्रक्रिया एक नजर में
- 26608 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण
- 23699 विद्यार्थियों ने किया आवेदन।
- 12995 विद्यार्थी आरक्षित वर्ग से हैं।
- 19537 विद्यार्थी महिला वर्ग से हैं।
- 18244 विद्यार्थियों के आवेदन जांचे।
- 2662 विद्यार्थियों के आवेदनों जांच शेष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed