फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Program held on New Year and Arya Samaj Foundation Day

Rohtak News: नव संवत्सर और आर्य समाज स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम

Tue, 01 Apr 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 01 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Program held on New Year and Arya Samaj Foundation Day
31सीटीके34...स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ में नव संवत्सर और आर्य समाज स्थापना दिवस के कार्यक्रम मे - फोटो : सोशल मीडिया
रोहतक। स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ में सोमवार को नव संवत्सर और आर्य समाज स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यज्ञ, भजन और प्रवचनों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से पधारे वृष्टि यज्ञ विशेषज्ञ डॉ. कमल नारायण ने कहा कि भारतीय नववर्ष हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को पुनः जाग्रत करने का संदेश देता है।
विज्ञापन

सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना सत्य और न्याय के प्रचार के लिए एक आंदोलन के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या ने कहा कि नव संवत्सर केवल एक तिथि नहीं, बल्कि एक नई सोच और संकल्प का अवसर है। उन्होंने महर्षि दयानंद के बताए मार्ग पर चलकर समाज को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर महात्मा फग्गू राम की स्मृति में आर्य समाज के 150 कार्यकर्ताओं का प्रवेश आर्य, पूनम आर्य, स्वामी आदित्यवेश ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सार्वदेशिक आर्य युवती परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed