{"_id":"65a830527271c2ecb20129ba","slug":"procession-will-be-taken-out-in-hasangarh-rohtak-news-c-17-roh1020-340283-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हसनगढ़ में निकाली जाएगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हसनगढ़ में निकाली जाएगी शोभायात्रा
Thu, 18 Jan 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
सांपला। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हसनगढ़ गांव में रामभक्तों की ओर से गांव में शोभायात्रा व कलशयात्रा निकाली जाएगी। श्रीरामाकृष्णा कमेटी के प्रधान महावीर सैनी ने बताया कि सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु आहूति देंगे। उसके बाद रामलीला ग्राउंड से शोभायात्रा शुरू होगी जो पूरे गांव में घूमेगी। इसके लिए कमेटी की तरफ से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन