फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pro Kabaddi League champion Haryana Steelers will participate in the victory parade.

Rohtak News: विजय परेड में शामिल होगी प्रो कबड्डी लीग चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स

Fri, 10 Jan 2025 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Pro Kabaddi League champion Haryana Steelers will participate in the victory parade.
हरियाणा स्टीलर्स ने पहला प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) खिताब जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। टीम इस जीत का जश्न विजय परेड के साथ 11 जनवरी को शाम 4 बजे महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में फैंस के साथ मनाएगी।
विज्ञापन

यहां कबड्डी प्रतिभाओं को निखारने व उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स एमडीयू के साथ मिलकर अत्याधुनिक कबड्डी अकादमी की स्थापना की आधारशिला रखेगा। इससे पूर्व 11 जनवरी को विजय परेड हिसार में जिंदल ओवरब्रिज पर सुबह 10:30 बजे यह परेड शुरू होगी। इसके लिए सभी खिलाड़ी, कोच और हरियाणा स्टीलर्स प्रबंधन सावित्री जिंदल के साथ चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार में एकत्र होंगे। विधायक सावित्री जिंदल, जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के संस्थापक पार्थ जिंदल व जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के सीओओ दिव्यांशु सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन

हरियाणा स्टीलर्स ने 29 दिसंबर को फाइनल में तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स को 32-23 के स्कोर से हराकर अपना पहला प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) खिताब जीता। हेड कोच मनप्रीत सिंह ने कहा कि प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीतना पूरी टीम के लिए एक सपने के सच होने सरीखा है। यह विजय परेड प्रशंसकों को धन्यवाद देने का हमारा तरीका है। हम उनके समर्थन के कारण ही ट्रॉफी हासिल कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विजय परेड में हरियाणा स्टीलर्स टीम के हेड कोच मनप्रीत सिंह, कप्तान जयदीप दहिया, उप कप्तान राहुल, सहायक कोच नीर गुलिया व खिलाड़ी साहिल, विनय तेवतिया, शिवम अनिल पटारे, विशाल शिवशंकर टाटे, विकास रामदास जाधव, नवीन, संस्कार मिश्रा, घनश्याम, आशीष गिल तथा संजय विजय परेड में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed