फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prisoner absconds from outside the court, found near Kartarpura after five hours

Rohtak News: कोर्ट के बाहर से बंदी फरार, पांच घंटे बाद करतारपुरा के पास मिला

Wed, 13 Mar 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 13 Mar 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Prisoner absconds from outside the court, found near Kartarpura after five hours
रोहतक। अदालत के बाहर से एक बंदी झज्जर जिले के गांव डीघल निवासी युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पांच घंटे बाद पुलिस ने उसे करतारपुरा के पास से काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्य नगर थाने में पुलिस हिरासत से फरार होने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डीघल गांव निवासी सोमबीर उर्फ गौकुल उर्फ सोनू के खिलाफ 2014 में अर्बन एस्टेट थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। बाद में अदालत में पेशी के बाद कोर्ट में पेश नहीं हुआ। 2016 में उसे भगौड़ा घोषित किया गया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने उसे सोमवार को काबू किया था। मंगलवार को पुलिस जब उसे लेकर अदालत में पेश करने आ रही थी, तब वह चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होने से पुलिस सक्रिय हुई और रात करीब आठ बजे पीओ स्टाफ प्रभारी सुशील कुमार की टीम आरोपी को करतारपुरा के पास दबोच लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed