{"_id":"6165ee348ebc3e25df375a8d","slug":"principal-and-housewife-corona-infected-in-sector-four-rohtak-news-rtk6268514173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर चार में प्राचार्य व गृहिणी कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर चार में प्राचार्य व गृहिणी कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना का वायरस अभी सक्रिय है। शहर के सेक्टर चार में रहने वाले प्राचार्य व उनकी पत्नी (गृहिणी) के रूप में जिले में दो नए केस सामने आए हैं। चंडीगढ़ से पिछले दिनों आए कोरोना संक्रमित युवक की बहन के बाद अब माता-पिता भी वायरस की चपेट में आ गए हैं। इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में मंगलवार को दो नए संक्रमित केसों की पुष्टि हुई। इसमें सेक्टर चार निवासी 52 वर्षीय प्राचार्य व 49 वर्षीय गृहिणी शामिल है। इसके साथ ही अब तक जिले में 25898 संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है। इन्हें घरों में ही आइसोलेशन में रखा गया है। विभाग ने दिन भर में 1067 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 710 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, संक्रमण दर 4.86 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.72 प्रतिशत है। इधर, टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7948 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 4234 को पहली व 3714 को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक 881646 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
आज यहां लगेंगे टीकाकरण शिविर
जिले में टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 5 जगह शिविर लगाए जाएंगे। इसमें आंबेडकर पार्क झज्जर रोड, पुरानी आईटीआई रामलीला पंडाल, शीतला माता मंदिर (दोपहर 12 बजे), गुफा वाला मंदिर (शाम 4:30 बजे), देवीलाल पार्क (सुबह 7 बजे) शामिल है। यहां लोग वैक्सीन लगवा सकते हैं।