{"_id":"69976ab2f687d137640253b0","slug":"preparations-begin-in-the-market-325-lakh-metric-tonnes-of-goods-are-expected-to-arrive-rohtak-news-c-17-roh1020-812930-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मंडी में तैयारियां शुरू, 3.25 लाख मीट्रिक टन माल आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मंडी में तैयारियां शुरू, 3.25 लाख मीट्रिक टन माल आने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
अभिषेक कीरत
रोहतक। जिले में आगामी रबी सीजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडी में पहुंचने वाली फसल की स्टोरेज प्वाइंट के लिए ट्रांसपोर्ट और लेबर का टेंडर अलॉट कर दिया गया है। इसको अंतिम मंजूरी के लिए राज्य स्तरीय कमेटी को भेज दिया गया है।
रोहतक के डीएम रोहतास दहिया के मुताबिक, इस बार रोहतक जिले में करीब 3.25 लाख मीट्रिक टन फसल पहुंचने की संभावना है। सीजन को लेकर सभी जरूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सचिव दीपक लोहचब ने बताया कि यदि सड़कों या अन्य स्थानों पर किसी प्रकार की मरम्मत बाकी है तो संबंधित एक्सईएन को इसके निर्देश दे दिए गए हैं। खरीद शुरू होने से 15 दिन पहले मंडियों में बिजली और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाएगी। मंडी परिसर में विशेष सफाई भी करायी जाएगी।
विज्ञापन
आढ़तियों को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्हें फसल को बारिश या नमी से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था करने को कहा गया है। पिछली बार इस कारण फसल का नुकसान हुआ था।
डिजिटल कांटा इस्तेमाल नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई
इस बार डिजिटल कांटे का उपयोग अनिवार्य रहेगा। इसकी अनदेखी करने वाले आढ़तियों पर जुर्माना लगाया जाएगा व कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। यदि कोई आढ़ती फर्जी कांटा इस्तेमाल करता पाया गया तो उसकी फसल की खरीद नहीं की जाएगी। जब तक वह डिजिटल कांटा नहीं लगाएगा।
ऐसा करने वालों पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना व लाइसेंस रद्द करने का प्रावधान है। जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।