फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Preparation for uninterrupted power supply to the residents in summer

गर्मी में शहरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी

Thu, 17 Feb 2022 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:22 AM IST
विज्ञापन
Preparation for uninterrupted power supply to the residents in summer
गर्मी में ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या से निपटने के लिए बिजली निगम सुनारिया, रोहतक नंबर-दो और एमएस मिल क्षेत्र में 11केवी के अतिरिक्त फीडर लगा रहा है। जल्द अस्थल बोहर और वैश्य कॉलेज एरिया में भी अतिरिक्त 11केवी फीडर लगाए जाएंगे। 30 से ज्यादा ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और केबल बदली जाएगी। शहर में यह काम 31 मार्च तक पूरा होगा, ताकि लोगों को गर्मी में बिजली संकट का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

मई और जून में बिजली की खपत 90-95 लाख यूनिट तक पहुंचती है। इससे 132केवी, 33केवी व 11केवी के ट्रांसफार्मरों में ट्रिपिंग की दिक्कत पैदा होती है। इलाकाई ट्रांसफार्मरों में फाल्ट होने लगते हैं। इससे कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए बिजली निगम ने फरवरी के पहले सप्ताह से तैयारी शुरू कर दी है। इससे काफी हद तक ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिलेगी। इलाकाई ट्रांसफार्मरों को लगाने का काम भी तेजी से शुरू कर दिया है। शहर में 30 से ज्यादा ट्रांसफार्मर लगेंगे, ताकि ट्रिपिंग व फाल्ट की समस्या न हो।
विज्ञापन

इन इलाकों के लोगों को मिलेगी राहत
सुनारिया में अतिरिक्त 11केवी फीडर लगने से सुनारिया व न्यू सब्जी मंडी एरिया, रोहतक नंबर-दो में नेहरू कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, माता दरवाजा, रैनकपुरा आदि व एमएस मिल क्षेत्र की शीतल कॉलोनी, अमृत कॉलोनी, अजीत कॉलोनी, बुधवार नगर के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगेंगे अतिरिक्त 11केवी के फीडर
अस्थल बोहर और वैश्य कॉलेज के पास 11केवी के अतिरिक्त फीडर लगने से गढ़ी बोहर, खेड़ी साध, बाबा मस्तनाथ नगर और रेलवे स्टेशन के आसपास के लोगों को राहत मिलेगी।
इनके तार बदलने का चल रहा काम
11केवी डिस्पोजल, सेक्टर-एक व दो, वैश्य कॉलेज, सुनारिया, एमएस मिल, रोहतक-दो, बस स्टैंड, गौड़ कॉलेज, रेलवे रोड, माल गोदाम के तार बदलने का काम शुरू हो गया है। यह काम मार्च तक पूरा होगा। जून तक जिले में 230 फीडर लगेंगे। 110 फीडरों की क्षमता बढ़ेगी।
इन 33केवी सब स्टेशन के लिए जमीन की तलाश
बिजली निगम मुख्यालय से एचएसआईआईडीसी हिसार रोड-दो, सुनारिया, महम में दो और सांपला में दो 33केवी सब स्टेशन की स्वीकृति देकर बजट जारी कर दिया है। एचएसआईआईडीसी में जमीन मिल गई है, जिस पर जल्द काम शुरू होगा। सुनारिया के लिए नगर निगम से जमीन मांगी है। सांपला व महम में सब स्टेशन बनाने में देरी होगी, क्योंकि पंचायत का चुनाव नहीं हुआ है।
ट्यूबवेल के कनेक्शन देने पर जोर
बिजली निगम का अब ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने पर पूरा फोकस है। जिले में 1185 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन दिए हैं, जिनमें से 200 कनेक्शन दे दिए हैं। जल्द 200 कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। अधिकारियों का लक्ष्य है कि जून तक हर आवेदक को कनेक्शन जारी कर दिया जाए।

वर्जन
एमएस मिल एरिया, सुनारिया व रोहतक नंबर-दो में 11केवी के अतिरिक्त फीडर लगाए जा रहे हैं। जल्द वैश्य कॉलेज और अस्थल बोहर में लगने शुरू होंगे। इनके अलावा ट्रांसफार्मर लगाने व केबल बदलने का काम चल रहा है। 31 मार्च तक काम पूरा हो जाएगा। सुनारिया में सब स्टेशन बनाने के लिए नगर निगम से जमीन की मांगी है। महम व सांपला में थोड़ा समय लगेगा, क्योंकि पंचायत का कार्यकाल पूरा हो चुका है। जून तक जिले में 230 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे और 110 की क्षमता बढ़ेगी।
- एके यादव, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed