फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Preeti Panwar honored for qualifying for Olympics

Rohtak News: ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर प्रीति पंवार को किया सम्मानित

Thu, 19 Oct 2023 02:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Preeti Panwar honored for qualifying for Olympics
रोहतक। एशियाड में कांस्य पदक जीतने वाली एएसआई की बेटी प्रीति पंवार बुधवार को एसपी हिमांशु गर्ग से मिली। एसपी ने बाक्सिंग खिलाड़ी प्रीति पंवार व उसके पिता एएसआई सोमबीर की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

एसपी हिमांशु गर्ग ने एएसआई की बेटी ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है, यह विभाग के लिए गौरव की बात है। एक तरह से प्रीति युवाओं खासकर लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल है। जो पढाई के साथ-साथ अपने खेल पर भी ध्यान देकर मुकाम हासिल किया है। प्रीति पंवार भिवानी जिले के गांव बडेसरा निवासी एएसआई सोमवीर पंवार की बेटी है। एशियाड में क्वार्टर फाइनल मैच में प्रीति ने कजाकिस्तान की खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले मे हराया।
विज्ञापन

इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की खिलाड़ी के साथ कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। प्रीति ने 2017 मे बॉक्सिंग की शुरुआत की थी। 2019 में स्कूल नेशनल में गोल्ड मेडल और 2020 में खेलो इंडिया यूथ गेम गुवाहाटी में रजत पदक जीत है। 2021 में सोनीपत में हुए यूथ नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा यूथ एशियन चैंपियनशिप 2021 में बॉक्सिंग मे 57 किलो भार वर्ग मे रजत पदक जीता। 2022 में जार्डन में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed