फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Praveen alias JPR arrested with a reward of 10 thousand

10 हजार का इनामी प्रवीण उर्फ जेपीआर गिरफ्तार

Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Praveen alias JPR arrested with a reward of 10 thousand
रोहतक। किलोई गांव के खेतों में भैंसरू खुर्द के युवक धर्मबीर की हत्या के मामले में फरार चल रहे प्रवीण उर्फ जेपीआर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर जिला पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। उसे रविवार को सदर थाना पुलिस अदालत में पेश कर हत्याकांड में रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा प्रथम प्रभारी एसआई अनेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम गश्त के दौरान किलोई-रिठाल मार्ग पर मौजूद थे। तभी किलोई गांव की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। पूछताछ करने पर युवक की पहचान भैंसरू खुर्द निवासी प्रवीण उर्फ जेपीआर के तौर पर हुई। उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। गहन पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी हत्या के मामले में एक साल से फरार चल रहा था। उसके ऊपर 10 हजार का इनाम भी घोषित है। इसके अतिरिक्त आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी एक केस सांपला थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

............
शराब पिलाकर परने से घोंटा था धर्मबीर का गला
सीआईए प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में प्रवीण उर्फ जेपीआर ने खुलासा किया है कि 15 मई 2021 को वह अपने गांव के युवक अनिल उर्फ बिल्ली व धर्मबीर के साथ बाइक पर सवार होकर किलोई गांव के खेतों में आया। वहां पर तीनों ने बैठकर शराब का सेवन किया। इस दौरान धर्मबीर की अनिल उर्फ बिल्ली के साथ कहासुनी हो गई। अनिल उर्फ बिल्ली ने प्रवीन उर्फ जेपीआर के साथ मिलकर परने से धर्मबीर का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस अनिल उर्फ बिल्ली को काबू करने में कामयाबी रही थी, लेकिन प्रवीण अब हाथ आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed